नगर निगम में कागजों पर ही कूड़ा उठा रही कम्पनी,फील्ड में नहीं दिखी!

-पुरानी कार्यदायी संस्था कर रही नियमित सफाई,नहीं हुआ भुगतान  

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-महानगर वार्ड में जून 2026 से सफाई की जिम्मेदारी एलएसए को दी थी

लखनऊ। नगर निगम के कागजों में गजब ही खेल चल रहा है। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। इसकी पोल खुद बीजेपी पार्षद ने खोल कर रख दी। महानगर वार्ड के पार्षद का आरोप है कि जून 2026 से क्षेत्र में साफ़-सफाई की जिम्मेदारी एलएसए को सौंपी गई थी। आरोप है कि एलएसए ने अब तक क्षेत्र में कोई सफाई का काम नहीं किया है। जबकि पुरानी कार्यदायी संस्था वर्षा क्षेत्र में नियमित साफ़ - सफाई का काम कर रही है। आरोप है कि पुरानी संस्था का टेंडर समाप्त होने का कोई आदेश भी जारी नहीं हुआ। इसके बावजूद नई कम्पनी क्षेत्र में लगा दी गई है। इसे लेकर सोमवार पार्षद ने मुख्यालय पर धरना भी दिया था।      

मंगलवार भाजपा पार्षदों ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से मुलाकात की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि एलएसए कंपनी सफाई में लापरवाही बरत रही है और कर्मचारियों को भुगतान भी नहीं कर रही। पार्षदों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो दोबारा धरना-प्रदर्शन करेंगे। महानगर वार्ड के पार्षद हरिश्चंद लोधी ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भाजपा पार्षद उप नेता दल देव शर्मा मुन्ना मिश्रा को फोन कर कहा कि भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाई जाए। इसमें इसका फैसला लिया जाए। मेयर के ओरक्षा टूर से लौट के आने के बाद यह बैठक होगी। पार्षदों ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि एलएसए  साफ सफाई में लापरवाही बरत रही है। इससे शहर बर्बाद हो रहा है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गोमती नगर वार्ड से पार्षद कौशल पांडेय ने बताया कि 6 महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया गया था। वहां पर सफाई नहीं थी। इसके बाद फटकार लगाने पर इन लोगों ने सफाई की। जब वीवीआईपी कार्यक्रम में इस तरह से लापरवाही बरती जा रही है। तो फिर आम जनता के लिए क्या काम ये लोग करेंगे। मौके पर महानगर अध्यक्ष से मिलने के लिए अयोध्या दास प्रथम से मुसव्वर अली मंशु, फैजुल्लागंज द्वितीय से पार्षद प्रतिनिधि अंकुश वाजपेई भी मौजूद रहे। भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी ने बताया कि नगर आयुक्त से शिकायत करने के बाद में वह उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन को एलएसए के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वह सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। पार्षद हरिश्चंद्र लोधी ने नगर आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कंपनी की कार्यप्रणाली बेहद खराब और असंतोषजनक है। उन्होंने बताया कि कंपनी हैदराबाद की होने के कारण पहले उसके कामकाज को लेकर भरोसा जताया गया था और वार्ड में काम करने की सहमति भी दी गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत निकली। आरोप है कि कंपनी न तो समय से कूड़ा उठा रही है और न ही सफाई व्यवस्था को ठीक से कर पा रही है। घर-घर तो दूर इकलौते कूड़ा पड़ाव स्थल से भी कूड़ा नहीं उठा रही है।इसके कारण सहमति वापस ले ली। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से पार्षद प्रियंका वाजपेई, महानगर वार्ड से हरिश्चंद लोधी, अयोध्या दास प्रथम से मुसव्वर अली मंशु, अयोध्या दास द्वितीय से अवधेश त्रिपाठी व गोमतीनगर वार्ड से कौशल पांडेय ने पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव को भी एलएसए के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं। वहीं, महानगर वार्ड अकेला ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां कंपनी के खिलाफ नाराजगी है। हुसैनगंज, हजरतगंज, इंदिरा नगर, जानकीपुरम और जानकीपुरम विस्तार समेत कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। जानकीपुरम विस्तार में तो कूड़ा न उठाए जाने के विरोध में स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू विकास की नवीन योजनाओं—भामाशाह भाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ में खौफनाक वारदात, चौकीदार को 15 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान 

400 मीटर बाद खेत में मिला शव लखनऊ। महिगवां में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार सतीश यादव (25) को 15 बार...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में खौफनाक वारदात, चौकीदार को 15 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान 

प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में से एक है, लेकिन एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

भर्ती रोगियों की होगी फाइलेरिया संक्रमण की जांच

लखनऊ। फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति चेक करने के लिए अब प्रदेश के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की रात को...
उत्तर प्रदेश 
भर्ती रोगियों की होगी फाइलेरिया संक्रमण की जांच

सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद 

लखनऊ ।  बुनकरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा...