मीरजापुर: सुखड़ा नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव स्थित सुखड़ा नहर में शुक्रवार दोपहर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर विनीत की डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकटा कहार बस्ती निवासी लोटारान उर्फ पंचराज का पुत्र विनीत अपने भाई और अन्य साथियों के साथ सुखड़ा नहर के झाल पर स्नान करने गया था।

’“सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारण है जरूरी”-बैनल’ ये खबर भी पढ़े : ’“सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारण है जरूरी”-बैनल’

स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक श्यामलाल ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद कराया। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर ग्रामीण नहर में उतरे और घटना स्थल से लगभग दस मीटर दूर विनीत का शव बरामद किया गया।

किशोर का शव मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और बाहर रहकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। मां रतना का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि सुखड़ा नहर में पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से झाल के पास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्नान के दौरान किशोर की नहर में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया

नई दिल्ली। आज तीसरे दौर की बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के...
राष्ट्रीय 
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया

राजग के घटक दलों का दबाव भी बना धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का एक कारण

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे केवल कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन ही नहीं,...
राष्ट्रीय  राज्य 
राजग के घटक दलों का दबाव भी बना धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का एक कारण

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया छात्रों की जीत, राहुल बोले- अभी दो मांगें बाकी

नई दिल्ली। नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में चले विरोध प्रदर्शनों के...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया छात्रों की जीत, राहुल बोले- अभी दो मांगें बाकी