टेट की अनिवार्यता को लेकर शिक्षको का हस्ताक्षर अभियान जारी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - टेट की अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षको का देश व्यापी हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। साऊंघाट, परसुरामपुर, हर्रैया, दुबौलिया,  कुदरह बहादुरपुर आदि  विकास खण्ड क्षेत्रों में शिक्षकों ने समस्या समाधान की मांग को लेकर हस्ताक्षरित ज्ञापन ई मेल आई.डी. के माध्यम से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य  न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जनपद में शिक्षकों का आन्दोलन चरणबद्ध ढंग से जारी है। अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया गया। कहा कि  सरकार स्वयं हस्तक्षेप कर नियमों में संशोधन कर समस्या का समाधान कराये। इससे समस्या का स्वतः समाधान हो जायेगा।  बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 24 दिवसीय राष्ट्र व्यापी आन्दोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक-एक न्याय पंचायत के शिक्षकों का हस्ताक्षर करा रहे हैं। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि संगठन निरन्तर संघर्षरत है और किसी भी दशा में टेट की अनिवार्यता को लागू नही होने दिया जायेगा। उन्होने बनकटी के हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी किया।
मंगलवार को  साऊंघाट मंे ब्लाक जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक मंत्री अकिलेश चौधरी, अभिनव उपाध्याय, परसुरामपुर में ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, मंत्री राजीव पाण्डेय, संयुक्त मंत्री विजयवीर कन्नौजिया, अरवन्द पाण्डेय, हर्रैया में जिला उप मंत्री विकास पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष शुक्ल, दुबौलिया में जिला वरिष्ठ  उपाध्यक्ष महेश कुमार, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामपाल वर्मा, मंत्री त्रिलोकीनाथ, राजेश कुमार, कुदरहा में ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, संयुक्त मंत्री रविन्द्र वर्मा, बहादुरपुर में जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष रीता शुक्ला,  बनकटी में मारूफ खान जिला संगठन मंत्री मोहम्मद इकबाल, चंद्रशेखर शर्मा मंत्री,  दुर्गेश राव, मंजेश राजभर,रविप्रताप सिंह, आदित्यनाथ पाण्डेय, विवेक त्रिपाठी, धर्मेंद्र उपाध्याय, कृष्ण बिहारी पाण्डेय, रामप्रवेश शुक्ला, दिलीप कुमार चौधरी, शारदा चतुर्वेदी, राजेश सिंह, दीपेंद्र बहादुर पाल, शैलेंद्र पाल,मोहम्मद कामरान, राजलक्ष्मी अग्रहरि, प्रीति मिश्रा, अनिल कुमार यादव, खुशबू ,दयानत  जाकिरा खातून विनोद कुमार, अनुपम मिश्रा, रजनीश पांडे, बालेंद्र, विना चौधरी,कमलेश्वर प्रसाद ,सुनीता चौधरी, विनय कुमार शर्मा, सुनीता के संयोजन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा