एक वर्ष से वार्ता ठप, उत्पीड़न जारी: संघर्ष समिति ने प्रबंधन की उदासीनता पर उठाए सवाल

संघर्ष समिति के सुझावों पर अमल होता तो उपभोक्ताओं को न झेलनी पड़ती आज की परेशानियां

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले एक वर्ष से संघर्ष समिति के साथ कोई  वार्ता नहीं की गई है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे कार्यस्थल का वातावरण खराब हो रहा है और बिजली व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

संघर्ष समिति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निरंतर कर्मचारी संगठनों से संवाद पर बल दिया जाता रहा है तथा मुख्य सचिव स्तर से भी नियमित वार्ता के निर्देश हैं। इसके बावजूद पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन का यह रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और विरोधाभासी है।

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

संघर्ष समिति ने स्मरण कराया कि ठीक एक वर्ष पूर्व, 05 मई 2025 को क्रमिक अनशन के दौरान संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे की हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन को वार्ता के लिए बाध्य होना पड़ा और 12 मई 2025 को विस्तृत बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संघर्ष समिति ने बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु एक व्यापक और ठोस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया था। उस समय अध्यक्ष द्वारा इस पर अध्ययन कर आगे वार्ता करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक उस पर कोई प्रगति नहीं हुई।

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो... सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेश ये खबर भी पढ़े : कौन ठगवा नगरिया लूटल हो... सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेश

संघर्ष समिति का कहना है कि यदि उस समय प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लिए गए होते, तो आज उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से संबंधित जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे काफी हद तक टाली जा सकती थीं।

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक  ये खबर भी पढ़े : माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

संघर्ष समिति ने यह भी आरोप लगाया कि संवाद के बजाय दमनात्मक नीति अपनाकर भय का वातावरण बनाकर बिजली व्यवस्था चलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो न तो व्यावहारिक है और न ही टिकाऊ। संघर्ष समिति ने मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रबंधन तत्काल सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को वापस ले तथा संघर्ष समिति के साथ सम्मानजनक और सार्थक वार्ता शुरू करे। साथ ही, पूर्व में दिए गए सुझावों के आधार पर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

उत्पीड़न के विरोध में 16 अप्रैल से चल रहे जन-जागरण अभियान के अंतर्गत आज चित्रकूट एवं बांदा में सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं को संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों जितेन्द्र सिंह गुर्जर एवं महेन्द्र राय ने संबोधित किया और कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती पर प्रदूषण का साया गहराने लगा है। बढ़ती पर्यटक संख्या...
उत्तराखंड 
 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

गोरखपुर,सदगुरु कबीर साहब का 628 वॉ प्रकट दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन...
सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को यूं ही रत्नगर्भा नहीं कहा जाता। यहां कभी-कभी मिट्टी के नीचे...
मध्य प्रदेश 
किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

षड्बल : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के सबसे मजबूत ग्रह का पता करने के लिए षड्बल जानना बेहद जरूरी होता...
धर्म-आध्यात्म 
 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम