कल्कि अवतार, धर्म की पुनर्स्थापना का संकल्प : स्वामी मुक्तिनाथानंद

— अंधकार कितना भी गहरा हो धर्म का सूर्य फिर से उदित होगा: स्वामी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। रामकृष्णवचनामृत पर अपने रविवारीय साप्ताहिक प्रवचन में स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु ने अब तक नौ अवतार लिए हैं और दसवां अवतार 'कल्कि' अभी होना शेष है। कल्कि को युगावतार,अंतिम अवतार और धर्म-संस्थापक कहा गया है। भागवत पुराण, विष्णु पुराण और कल्कि पुराण में इनके अवतरण का विस्तृत वर्णन मिलता है। यह अवतार केवल कथा नहीं, बल्कि कलियुग के अंत और सत्ययुग के आरंभ का आध्यात्मिक आश्वासन है। स्वामी ने कल्कि अवतार क्यों? पर चर्चा करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं—'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत'। जब-जब धर्म का ह्रास और अधर्म का उत्थान होता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। कलियुग की विशेषता है—असत्य, हिंसा,लोभ, कपट और स्वार्थ का बोलबाला। पुराणों के अनुसार कलियुग के अंतिम चरण में राजा प्रजा का शोषण करेंगे, धर्म केवल नाम का रह जाएगा, मनुष्य की आयु, स्मृति और शक्ति क्षीण हो जाएगी। चारों ओर अराजकता, भ्रष्टाचार और पाप का साम्राज्य होगा। तब मानवता को बचाने और धर्म को पुनः स्थापित करने के लिए भगवान विष्णु 'कल्कि' रूप में प्रकट होंगे। स्वामी ने कल्कि अवतार कब और कहां होगा अवतरण? के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि कल्कि पुराण के अनुसार कलियुग के अंत में, जब पृथ्वी पर पाप अपने चरम पर होगा, तब संभल नामक ग्राम में विष्णुयश नामक ब्राह्मण के घर कल्कि का जन्म होगा। उनकी माता का नाम सुमति होगा। वे देवदत्त नामक श्वेत अश्व पर आरूढ़ होकर, हाथ में चमकती तलवार लेकर अधर्म का नाश करेंगे। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के चंपालाल का बगीचा क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय...
मध्य प्रदेश 
संदिग्ध हालात में गई शिक्षिका की जान, सुबह पति ने उठाया तो नही खुली आंखें

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे और विश्व...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

 आषाढ़ माह का  किसानो को  बहुत ही उपयोगिता  और  महत्व  होता, 

आषाढ़ माह : ( पं सुभाष पाण्डेय )हिन्दी पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल १२ महीने होते है।  जिनमे...
धर्म-आध्यात्म 
 आषाढ़ माह का  किसानो को  बहुत ही उपयोगिता  और  महत्व  होता, 

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 गिरफ्तार

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, महिलाओं से छेड़छाड़...
उत्तराखंड 
 अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस छोटे भाई ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत