यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में राजकीय क्वींस कालेज के सूर्यदीप प्रजापति वाराणसी टॉपर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार को हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वाराणसी जिले में इस वर्ष लहुराबीर स्थित पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप किया। सूर्यदीप ने 600 में से 581 अंक प्राप्त कर 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रदेश स्तर पर सूर्यदीप ने छंठा स्थान हासिल किया है। छात्र की इस सफलता पर कालेज के प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने छात्र को मिष्ठान खिलाकर आर्शीवाद दिया। उन्होंने बताया कि पूरा भरोसा था कि मेधावी सूर्यदीप जिले में टापर बनेगा।

जिले में दूसरे स्थान पर बीएसआईसी पैगंबरपुर सारनाथ की मानसी यादव और श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज, कचनार (राजातालाब) की अंशिका यादव रहीं। दोनों ने 576 अंक (करीब 96 प्रतिशत) अर्जित किए।

दक्षिणी जोन की कमान संभालते ही एक्शन में आए डीसीपी मो. मुश्ताक ये खबर भी पढ़े : दक्षिणी जोन की कमान संभालते ही एक्शन में आए डीसीपी मो. मुश्ताक

तीसरे स्थान पर शर्मिला इंटर कॉलेज, पुआरी खुर्द के शिवम कुमार ने 575 अंक (95.83 प्रतिशत) प्राप्त किए।

चौथे स्थान पर आरएससीबीआईसी कपिसा दानगंज की आराध्या बरनवाल ने 572 अंक (95.33 प्रतिशत) हासिल किए।

पांचवें स्थान पर प्रोजेक्ट माला एचएसएस, गुड़िया ठठरा के अमन मौर्या (571 अंक, 95.17 प्रतिशत) रहे, जबकि छठे स्थान पर एसकेडीआईसी, मंगारी नेवादा की आंचल पटेल ने 570 अंक (95 प्रतिशत) प्राप्त किए।

सातवें स्थान पर काशी बुल्लु इंटरमीडिएट कॉलेज, उगापुर चंद्रावती के प्रियांशु यादव, प्रोजेक्ट माला एचएसएस, गुड़िया ठठरा के प्रिंस पाल और आदर्श एसबी विद्यालय, अलाउद्दीनपुर गोपालपुर की आरती विश्वकर्मा ने 569 अंक (94.83 प्रतिशत) हासिल किए।

आठवें स्थान पर जीएमवीआईसी, गंगापुर मंगारी की अमृता शर्मा, हर्ष इंटर कॉलेज, विजयीपुरा कोनिया के रूद्रांश त्रिपाठी तथा एमवीएएच इंटर कॉलेज, अटेशुआं मुर्दहा की विजयालक्ष्मी यादव ने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त किए।

नौवें स्थान पर श्रेयांसी पांडेय, विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर शिवपुर की दिव्या सिंह तथा शर्मिला इंटर कॉलेज, पुआरी खुर्द की शालिनी सिंह ने 567 अंक (94.50 प्रतिशत) हासिल किए।

दसवें स्थान पर एमएमआईसी, बच्छांव के तनिष्क वर्मा, विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर शिवपुर की इशिता सिंह, शिवचरण स्मारक इंटर कॉलेज, मेहदीगंज के सत्यम सिंह, श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज, कचनार राजातालाब की दीक्षा पाल, शर्मिला इंटर कॉलेज, पुआरी खुर्द की राजनंदिनी तथा प्रोजेक्ट माला एचएसएस, ठठरा के हिमांशु यादव ने 566 अंक (94.33 प्रतिशत) प्राप्त किए।

गौरतलब है कि इस वर्ष वाराणसी जिले में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 46,300 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।—विकास इंटर कालेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

यूपी बोर्ड की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में विकास इंटर कालेज परमानंदपुर की दिव्या और इशिता जिले में नौवें और दसवें स्थान पर रही। दिव्या सिंह को गणित विषय में 100 में से 100 अंक मिले है। 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। दिव्या के पिता समर बहादुर सिंह और माता राधा सिंह ने बताया कि रिजल्ट बिटिया के चार घंटे स्व अध्ययन का परिणाम है। उनके अध्यापकों ने समस्याओं का बेहतर समाधान बताया। अंक कैसे पाए जाते हैं। इसकी भी जानकारी दी। विद्यालय की इशिता सिंह को 94.33 प्रतिशत अंक मिला। गणित विषय में 99 मिले। शिवपुर निवासी पिता बाबू लाल सिंह पेशे से शिक्षक हैं। माता श्वेता पटेल ग्रहणी है। परिजन बिटियां के रिजल्ट से बेहद उत्साहित है। शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने दोनों बेटियों को मिष्ठान खिलाकर आर्शीवाद और बधाई दिया हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

उत्तर प्रदेश