डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में हुआ सुंदरकांड पाठ, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य बोले— संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक हैं डिप्टी सीएम

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

FB_IMG_1778176964659

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के अवसर पर उनके गृह जनपद कौशाम्बी स्थित भाजपा कार्यालय में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ कर डिप्टी सीएम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गरीबों, किसानों, पिछड़ों और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाले जननेता हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है।उन्होंने कहा कि आज केवल उनका जन्मदिन नहीं मनाया जा रहा है, बल्कि उनके अटूट संकल्प और संगठन के प्रति समर्पण का भी उत्सव मनाया जा रहा है। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपने अथक परिश्रम और मजबूत इरादों के दम पर राजनीति में विशेष पहचान बनाई है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प मजबूत हो तो सफलता का मार्ग स्वयं बन जाता है।धर्मराज मौर्य ने कहा कि डिप्टी सीएम ने हर जिम्मेदारी को तपस्या मानकर निभाया है। वर्तमान दौर में जहां लोग परिस्थितियों के अनुसार विचार बदल लेते हैं, वहीं केशव प्रसाद मौर्य अपनी विचारधारा पर चट्टान की तरह अडिग रहे हैं। उन्होंने सदैव “राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि” की भावना के साथ कार्य किया है, यही कारण है कि आज युवा पीढ़ी उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानती है।कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योग एक दिन का अभ्यास नहीं, अनुशासित जीवन जीने की कला: अपर मिशन निदेशक ये खबर भी पढ़े : योग एक दिन का अभ्यास नहीं, अनुशासित जीवन जीने की कला: अपर मिशन निदेशक

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

जोधपुर । शहर की उदयमंदिर पुलिस ने कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते...
राजस्थान 
जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

एक हफ्ता देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून

देहरादून :मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में...
उत्तराखंड 
एक हफ्ता देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून

 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

देहरादून :मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम...
उत्तराखंड 
 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

फतेहाबाद। जिले में बेखौफ घूम रहे अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
हरियाणा 
फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 

हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

जालोर। शहर के तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार...
उत्तर प्रदेश 
हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया