बरोठा रपटा पर तेज बहाव, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कोठी पुल की मांग उठाई

ग्रामीणों ने बताया दोनों तरफ से सड़क ऊंची है और रपटा पुल नीचा है जिसके कारण तेज बहाव और ज्यादा जलस्तर होने से घटना का भय बना रहता है

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी। 9 सितम्बर तरुणमित्र तहसील निघासन की ग्राम पंचायत बरोठा इन दिनों बाढ़ की समस्या को लेकर चर्चा में है। बुधवार को बाढ़ के पानी के बीच बरोठा रपटा पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से रपटा को ऊंचा कराने तथा यहां कोठी पुल का निर्माण कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से बरसात और बाढ़ के दौरान रपटा पर तेज पानी का बहाव हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक रपटा के दोनों ओर सड़क ऊंची है, जबकि रपटा का हिस्सा नीचे होने के कारण बाढ़ का पानी यहां तेजी से एकत्र होकर बहता है। जिससे जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी  ये खबर भी पढ़े : यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी रपटा पर तेज बहाव के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा था। गांव का युवक अंकित पुत्र प्रहलाद मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान रपटा पर तेज बहाव के पानी में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तैरकर किसी तरह युवक को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर उसका लखनऊ में उपचार कराया था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव में आने का मुख्य मार्ग है और तहसील मुख्यालय को भी जोड़ता खतरा हर वर्ष बाढ़ के दौरान बना रहता है। रपटा पर पानी का बहाव बढ़ने के बाद लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों और मवेशियों के साथ आने-जाने वाले ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रामेंद्र भार्गव ,विजयपाल , पुरुषोत्तम, गुड्डू राजपूत राजकुमार आदि ग्रामीणों ने कहा कि यदि बरोठा रपटा पर कोठी पुल का निर्माण करा दिया जाए और रपटा को ऊंचा कर दिया जाए तो तेज बहाव और जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। 

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी बाढ़ के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने पुल निर्माण को क्षेत्र की प्रमुख जरूरत बताते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस