बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय
अधिकारियों से राहत कार्य तेज करने की मांग
शहनूर अली
निघासन,खीरी। तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों, एवं मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया
देवेंद्र कुमार पांडेय ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, आवश्यक सुविधाएं और प्रशासनिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्र के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पांडेय ने कहा कि निघासन क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राहत कार्यों के साथ-साथ भविष्य में बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाए जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान रविंद्र यादव, श्री बालकुमार मौर्य, श्री प्रमोद मौर्या, श्री अरविंद मौर्य, श्री रामकुमार मौर्य, श्री शिवकुमार मौर्य, श्री बुलंद गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
