कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली के खिलाफ कठोर कार्रवाई

प्रदेश में खाद्य एवं रसद व्यवस्था को मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गरीबो का हक छीनने वालों के खिलाफ कानून पूरी सख्ती से काम करेगा-मंत्री मनोज पांडेय

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। 

मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनियमितता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले, तौल में चोरी करने वाले और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

80 हजार फॉलोवर्स, उमैर खान के अभिनय का बढ़ रहा जलवा  ये खबर भी पढ़े : 80 हजार फॉलोवर्स, उमैर खान के अभिनय का बढ़ रहा जलवा

उक्त के पश्चात मंत्री जी ने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी यह स्पष्ट रूप से समझ लें कि लापरवाही, भ्रष्टाचार, संरक्षण देने या शिकायतों की अनदेखी करने की स्थिति में जवाबदेही तय होगी। दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

जनता को पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। गरीब, किसान, मजदूर और पात्र लाभार्थी का अधिकार सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रदेश में खाद्य एवं रसद व्यवस्था को मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गरीब का हक छीनने वालों के खिलाफ कानून पूरी सख्ती से काम करेगा।

मंत्री  ने निर्देश देते हुए कहा कि ऑयल एजेंसियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तेल एव गैस की खपत को ध्यान में रखते हुए। गैस पेट्रोलियम की आपूर्ति समस्त आउटलेट और गैस एजेंसी सुनिश्चित करें। जिससे बैकलॉग ज्यादा दिनों का ना रहे, तथा उपभोक्ताओं को समय से उचित मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल/डीजल) व गैस उपलब्ध हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

मप्र: आज होगा गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में आज गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्र: आज होगा गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ

तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों रौंदा, पांच की मौत

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देररात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राष्ट्रीय  बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों रौंदा, पांच की मौत

भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही सीलिंग कार्रवाई के...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका