खड़े डंपर में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया।

अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के पास नगला धुंधे गांव के सामने किलोमीटर संख्या 277.1 पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।

दीक्षा ने शिक्षा जगत में लहराया परचम, यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा की क्रैक ये खबर भी पढ़े : दीक्षा ने शिक्षा जगत में लहराया परचम, यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा की क्रैक

हादसे में पीछे वाले डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व कंडक्टर उसमें फंस गए। हादसे में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह, थानाप्रभारी सुरेशचंद्र सिंह, चौकी प्रभारी विपिन पाल और कुदरकोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटाने के साथ ही केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे में चालक अनुज यादव (35) और कंडक्टर मोनू यादव (30) फंस गए थे। दोनों औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला धुंधे गांव के रहने वाले थे। अनुज यादव रामनिवास के पुत्र और मोनू यादव जयभान के पुत्र थे।

चालक अनुज यादव को हादसे में हल्की चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भरथना भेजा गया। वहीं, कंडक्टर मोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया मोर्चरी भेज दिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान