भाषण प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
संत कबीर नगर। "सेवा संकल्प अभियान" दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत दिनांक 18.09.2026 एवं 19.09.2026 में जनपद में संचालित माध्यमिक विद्यालयो में *‘‘मेरे सपनों का भारत‘‘* थीम पर ड्रॉइंग एवं पेन्टिंग तथा भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र, ड्राइंग व भाषण के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" थीम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन देखा गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रतिभागी विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
