भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : गोपाल अग्रवाल
कानपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रमिकों को राहत पहुंचाना समाज का दायित्व है। गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल और पेय पदार्थों का वितरण न केवल सेवा का कार्य है बल्कि मानवता की सच्ची मिसाल भी है। यह बातें मंगलवार को श्री महाराजा अग्रसेन वंशज सभा (पंजी.) कानपुर के महामंत्री गोपाल अग्रवाल (गुड़िया वाला) ने शीतल शरबत एवं पना वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
श्री महाराजा अग्रसेन वंशज सभा (पंजी.) कानपुर द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शीतल शरबत और पना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल रोड स्थित बीएनएसडी स्कूल के निकट कोतवाली चौराहा क्षेत्र में आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया।
सभा के पदाधिकारियों ने लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी। कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम तक चला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शीतल शरबत और पना ग्रहण कर राहत महसूस की।
कार्यक्रम में सभा के संयोजक आलोक अग्रवाल, महामंत्री गोपाल अग्रवाल (गुड़िया वाला), वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र अग्रवाल, मंत्री मधुप अग्रवाल, प्रवीण राज अग्रवाल, सहसंयोजक विविदित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल और सरवन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
