यूपीआई पेमेंट में सेवाकर जनता की जेब पर डांका-प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने यूपीआई तथा अमेरिकी टैरिफ पर सरकार की किया घेराबंदी, सीएलपी नेता मोना ने कार्यकर्ता संवाद में गिनाई भाजपा की विफलतायें

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार ने यूपीआई पेमेंट के नाम पर सेवाकर थोपकर जनता की जेब पर सीधे डाका डाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा 0.4 प्रतिशत का एमडीआर सर्विस टैक्स व्यापारिक लेनदेन में छोटे व्यापारियों पर बोझ होगा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से इस सेवाकर को फौरन वापस लिये जाने की मतांग उठायी है।

उन्होंने कहा कि इसके चलते व्यापारी इस टैक्स का भार ग्राहकों पर डालेंगे। इसके कारण बाजार में कीमतांे में बढ़ोत्तरी होगी और महंगाई का असर जनता के लिए और असहनीय होगा। उन्होंने मोदी सरकार के इस दावे का भी खंडन किया है कि उसने यूपीआई टैक्स को लेकर वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सामने प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि इस समिति के सदस्य होने के नाते वह देश के सामने स्पष्ट कर रहे हैं कि समिति के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया था। शुक्रवार को लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता में सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिका द्वारा रूस के साथ तेल खरीदने पर भारत में भी सौ प्रतिशत टैरिफ थोपने को लेकर भी मोदी सरकार की विदेश नीति को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भारी भरकम अमेरिकी टैरिफ से भारतीय उत्पादों पर सीधा दबाव बढ़ेगा। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमेरिका भारत पर दबाव की अनुचित नीति अख्तियार कर रहा है।

राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,कोटेदार पर मनमानी व धमकी देने के आरोप ये खबर भी पढ़े : राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,कोटेदार पर मनमानी व धमकी देने के आरोप

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की विदेश नीति में भटकाव के चलते द्विपक्षीय संबंधों पर भी अस्थिरता का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी की खामोशी आर्थिक हितों की रक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। इधर कैम्प कार्यालय पर पार्टी संगठन सृजन अभियान की बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती तथा खराब कानून व्यवस्था और किसानों की उपज पर मंडराये संकट के कारण भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय हैं। उन्होंने कहा कि इसे भांपते हुए भाजपा ने जिन छोटे दलों को दबाव में ले रखा है, वह भी अब बीजेपी से किनारा कसने का लगभग मन बना चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को बूथवार मजबूत बनाते हुए जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करने पर जोर दिया। विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज एवं न.पं. प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांगीपुर के मुस्तफाबाद में सांसद प्रमोद तिवारी का ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा स्वीकृत करायी गयी पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन भी किया। इधर विधायक आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के अन्तर्गत पूरे छत्तू, पूरे भट्ाचार्य, पूरे बाचन, सीताराम का पुरवा तथा जेवई में जन सम्पर्क कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, भुवनेश्वर शुक्ल, लालजी यादव, डा. अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, श्यामा देवी, सुशीला, पूनम, रामप्रकाश प्रजापति, पप्पू तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, हृदयनारायण मिश्रा, राजू पाण्डेय, श्रीधर तिवारी, त्रिभू तिवारी, अभिनव शुक्ला, अतुल शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी, आशीष कौशल, दारा सिंह, शेरू खां, इं. सुनील पाण्डेय आदि रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान