डीएम एसपी द्वारा अभियोजन पक्ष को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत की गयी गोष्ठी,

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 14.10.2025 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्तरुप संयुक्त रुप से अभियोजन अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, पाक्सो एक्ट, एससी / एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों आदि के दृष्टिगत अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा की गई । गोष्ठी में अपराधियों को चिन्हित कर अपराधों में लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्यवाही को और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की गयी, जिसमें न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाईयों का उल्लेख अभियोजन अधिकारियों द्वारा किया गया जिनको संज्ञान में लेते हुए उसे अविलंब दूर करने हेतु संबंधित को हिदायत दी गयी । बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में मा0न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष और बेहतर ढंग से साक्ष्यों को प्रस्तुत करें, जिससे कि अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित की जा सके व अभियोजन पक्ष तथा पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करायें । गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी *जय प्रकाश*,  अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह*, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद,  अजय सिंह,* क्षेत्राधिकारी धनघटा  प्रियम राजशेखर पाण्डेय*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह* व जनपद के समस्त थानों के थानाध्यक्ष / प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा