बाइक पर 39.50 लाख का ‘राज़’: चेकिंग में पकड़ा गया नोटों का जखीरा,आयकर ने किया सीज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद । फिरोजाबाद में मंगलवार को हुई एक साधारण पुलिस चेकिंग उस वक्त सनसनीखेज बन गई, जब बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 39.50 लाख रुपये नकद बरामद हो गए। नोटों से भरे थैले ने पुलिस से लेकर आयकर विभाग तक को हिला दिया।

एटा के रहने वाले फरमान और शकील नाम के दो युवक जलेसर रोड से गुजर रहे थे, तभी थाना उत्तर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी में उनके बीच रखे थैले से 7,900 नोट (500 रुपये के) निकले, जिनकी कुल रकम 39.50 लाख रुपये निकली।

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये ये खबर भी पढ़े : नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

पुलिस के सवालों पर दोनों युवकों ने पहले दावा किया कि यह रकम पोटाश खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी, लेकिन जैसे ही दस्तावेज मांगे गए, दोनों ने चुप्पी साध ली। लगातार बदलते बयानों ने शक और गहरा कर दिया।

सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नकदी को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पैसों के स्रोत और इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिसके बाद इसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों युवक कभी पोटाश, कभी व्यापारिक लेनदेन तो कभी चुप्पी का सहारा ले रहे थे, जिससे पुलिस को किसी बड़ी साजिश या अवैध कारोबार का शक गहराता जा रहा है।

फिलहाल पूरा मामला आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच में है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी रकम बाइक पर कहां और क्यों ले जाई जा रही थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड की हुई सुनवाई : एलडीए कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

20 मीटर का बेसमेंट बनाना था,बना दिया 134 मीटर
उत्तर प्रदेश 

मोबाइल-पैसों के लालच में दोस्त ने की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंका था शव परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया था प्रदर्शन लखनऊ। काकोरी में ऑटो...

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ?

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने झांसी के अतिरिक्त प्रधान जज, फैमिली कोर्ट से यह स्पष्ट करने को कहा कि पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

गोमती नगर इलाके का मामला बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9...

स्वामी चिदानन्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ अर्धनारीश्वर मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

स्वामी गुरूशरणानन्द महाराज, स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज तथा आचार्य बालकृष्ण महाराज का दिव्य सान्निध्य मुरलीधर महाराज ने...
राजस्थान 