राप्ती नदी में डूबे मासूम की तलाश जारी, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला(बलरामपुर )।  उतरौला के ग्राम महुआधनी सुरैया देवर में स्थित राप्ती नदी में डूबे 9 वर्षीय बालक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम ने डूबे बालक को ढूंढने का प्रयास जारी हैं लेकिन सफलता हाथ ना लगी।नदी में डूबा बच्चा ना मिलने से परिजन काफी लाचार, बेबस व परेशान नजर आ रहे हैं। ग्राम वासी पीड़ित परिजन को सकारात्मक दिलासा दे रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम डूबे बच्चे को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवा धनी के सुराहियां देवर गांव में नदी के किनारे खेल रहा नौ वर्षीय बच्चा बृजेश कुमार राप्ती के किनारे खेल रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह राप्ती नदी में डूब गया। नदी में डूबे 9 वर्षीय बालक बृजेश कुमार के पिता रक्षा राम ने बताया कि बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। 

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ  ये खबर भी पढ़े : बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

घटना की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीएम उतरौला व कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार सरोज, कोतवाल अवधेश राज सिंह व लेखपाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नाव व स्थानीय गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। 

बच्चों की तलाश हेतु दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई एसडीएम उतरौला मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम बुलाकर तलाश कराई जा रही है। तीन दिनों से राप्ती नदी में डूबे बच्चों का कोई खोज खबर न मिलने से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल में पहुंचेगा असम  गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को...
राष्ट्रीय 