राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर लखनऊ में सीफेरर्स का सम्मान, अनुभव और चुनौतियों पर हुई चर्चा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर ब्यूफोर्ट सी एंड शोर फाउंडेशन एवं आल्दा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अलीगंज स्थित सीनियर सिटीजन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 83 वर्षीय चीफ इंजीनियर महेन्द्र सिंह को उनके दीर्घ अनुभव और समुद्री क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं हाल ही में मध्य पूर्व के तनावपूर्ण हालात के बीच हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर लौटे ओएस सलमान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर महेन्द्र सिंह ने कहा कि समुद्री जीवन अनुशासन, धैर्य और साहस की परीक्षा लेता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से इस क्षेत्र में समर्पण के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी ये खबर भी पढ़े : पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी

चीफ इंजीनियर देवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय समुद्री दिवस भारतीय समुद्री विरासत और सीफेरर्स के योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सीफेरर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कैप्टन जुनेद ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर समुद्री मार्गों और जहाजों की आवाजाही पर पड़ रहा है, ऐसे में सीफेरर्स का कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समुद्री पेशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के धैर्य और त्याग से जुड़ा होता है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रोहित रमवापुरी ने कहा कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत सीफेरर्स को भी सेना के समान सुविधाएं और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये समुद्री योद्धा देश की आर्थिक धारा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके हितों की सुरक्षा आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान 63वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीनाक्षी सिंह, मनीषा जैन, सुमित्रा सारस्वत,मीनाक्षी सिंह, कैप्टन, एसके गुप्ता व रोहित सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी