कोल इंडिया लिमिटेड के साथ ज्वाइंट वेंचर प्रस्ताव पर संघर्ष समिति की गहरी चिंता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं कोल इंडिया लिमिटेड के मध्य प्रस्तावित ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से ताप विद्युत गृह स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि प्रदेश में किसी भी नई ताप विद्युत परियोजना को ज्वाइंट वेंचर के बजाय पूर्णतः उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम को ही सौंपा जाए, जिससे परियोजनाओं का समयबद्ध एवं किफायती क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

ग्रीष्मकालीन बोधि पथ साप्ताहिक कार्यशाला में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न ये खबर भी पढ़े : ग्रीष्मकालीन बोधि पथ साप्ताहिक कार्यशाला में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

संघर्ष समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड को देश में ताप विद्युत संयंत्रों की स्थापना एवं संचालन का कोई व्यावहारिक अनुभव नहीं है। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के अमरकंटक ताप विद्युत गृह की प्रस्तावित विस्तार परियोजना है, जिसमें कोल इंडिया के साथ ज्वाइंट वेंचर का निर्णय लिया गया था। किंतु बाद में उच्च स्तरीय तकनीकी समिति की जांच में यह प्रस्ताव अव्यावहारिक पाया गया और अंततः मध्य प्रदेश सरकार को यह निर्णय निरस्त करना पड़ा तथा परियोजना को राज्य के उत्पादन निगम को ही सौंपा गया।

योग सप्ताह के तृतीय दिवस अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में हुआ योगाभ्यास ये खबर भी पढ़े : योग सप्ताह के तृतीय दिवस अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में हुआ योगाभ्यास

संघर्ष समिति ने यह भी स्मरण कराया कि फरवरी 2023 में 2×800 मेगावाट ओबरा ‘डी’ तथा 2×800 मेगावाट अनपरा ‘ई’ परियोजनाओं को एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर में देने का समझौता किया गया था। किन्तु समझौते के लगभग साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट है कि ज्वाइंट वेंचर मॉडल परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब उत्पन्न करता है, जिससे लागत में वृद्धि होती है और अंततः इसका आर्थिक भार प्रदेश की आम जनता पर पड़ता है।

दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संघर्ष समिति ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अभियंता एवं कर्मचारी अत्यंत कुशल, अनुभवी एवं समर्पित हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों एवं पुरानी मशीनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार अर्जित किए हैं। ऐसे में बाहरी संस्थाओं के साथ ज्वाइंट वेंचर का प्रस्ताव न केवल अनावश्यक बल्कि पूर्णतः अव्यावहारिक प्रतीत होता है।

संघर्ष समिति ने माननीय मुख्यमंत्री से पुनः अपील की है कि प्रदेशहित, उपभोक्ताओं के हित एवं विद्युत क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को कैबिनेट में स्वीकृति न दी जाए तथा सभी प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजनाएं राज्य उत्पादन निगम को ही सौंपी जाएं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 18 जून 2026: कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता

मेष   दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 18 जून 2026: कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता

राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
मध्य प्रदेश 
राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी अब...
मध्य प्रदेश 
 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर आधारित फिल्म ‘द महाराष्ट्र फाइल’ रिलीज के बाद नए विवाद...
मनोरंजन 
फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ