फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर आधारित फिल्म ‘द महाराष्ट्र फाइल’ रिलीज के बाद नए विवाद में घिर गई है। फिल्म में मराठा समाज का कथित रूप से ‘छोटा मराठा’ के रूप में उल्लेख किए जाने पर मराठा क्रांति मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में मोर्चा ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास शिकायत दर्ज कराकर आपत्तिजनक हिस्सा तुरंत हटाने की मांग की है।

मराठा क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि मराठा समाज महाराष्ट्र के सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे समाज का हीनता दर्शाने वाले शब्दों में उल्लेख करना भावनाओं और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है।

मोर्चा के अनुसार, ‘छोटा मराठा’ शब्द समाज में बड़ा-छोटा भेद निर्माण करता है। निर्माता-निर्देशक संजीव कुमार राठोड की यह फिल्म आवश्यक सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। रिलीज के बाद जहां कुछ दर्शकों ने इसकी सराहना की, वहीं मोर्चा के पदाधिकारी अभय पाटिल ने मुख्यमंत्री और सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर सवाल उठाया है कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाले संदर्भों को किस आधार पर मंजूरी दी गई।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और सेंसर बोर्ड ने इस मामले में उचित संज्ञान नहीं लिया, तो फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों के खिलाफ राज्यभर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा। इस विवाद पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजीव कुमार राठोड से संपर्क नहीं हो सका है। दूसरी ओर, अखिल भारतीय बंजारा समाज की ओर से भी संजीव कुमार को चेतावनी दी गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
मध्य प्रदेश 
राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी अब...
मध्य प्रदेश 
 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर आधारित फिल्म ‘द महाराष्ट्र फाइल’ रिलीज के बाद नए विवाद...
मनोरंजन 
फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ