सहारनपुर: घर के भीतर महिला की निर्मम हत्या, कान काटकर आरोपी फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ थाना क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे में मुख्य बाजार के स्पेयर पार्ट्स कारोबारी संजय मित्तल की 60 वर्षीय पत्नी पूनम मित्तल की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारों ने महिला का गला धारदार हथियार से रेत दिया और दोनों कान भी काट दिए. खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

घटना का पता उस समय चला जब शाम करीब 4 बजे संजय मित्तल को उनकी पत्नी के मोबाइल से कॉल आई. फोन उठाने पर दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आई. अनहोनी की आशंका होने पर वह एक डॉक्टर को साथ लेकर घर पहुंचे. वहां मुख्य दरवाजा खुला मिला और कमरे में पत्नी का शव पड़ा था. मौके का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. महिला के गले पर गहरे घाव थे और कानों में पहने गए कुंडल भी गायब थे.

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

मौके पर खुली अलमारी, ड्राइंगरूम में रखी मिठाई की प्लेट और दो गिलास पानी कई सवाल खड़े कर रहे हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा कोई परिचित व्यक्ति था, जिसे महिला ने खुद घर के अंदर आने दिया. पुलिस को घर से लूटपाट के स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं, जिससे मामला पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी की ओर इशारा करता नजर आ रहा है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति परिवार का परिचित प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. मामले के जल्द खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया गया है. उधर, घटना से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

एसएसपी अभिनंदन के मुताबिक शाम 5 बजे के आसपास सूचना मिली सूचना मिलते ही हम सभी अधिकारी गण हमारी फॉरेंसिक यूनिट मौके पर आए. घटनास्थल को देखकर प्रथम दृष्टि जो चीज समझ में आ रही हैं, जिसने इस घटना को अंजाम दिया है वह कोई जानने वाला ही व्यक्ति था. क्योंकि गले पर किसी शार्प चीज की इंजरी है, जो घर का दरवाजा है वह अंदर से खुला हुआ था.

मोहल्ले वालों का भी कहना है कि घर का मुख्य गेट तभी खुलता है, जब कोई जानने वाला व्यक्ति आता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 