लखनऊ में होटल के बाहर लूट कांड का खुलासा: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2.10 लाख बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के थाना विभूतिखंड क्षेत्र में होटल के बाहर हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमिश्नरेट की स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना विभूतिखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 2 लाख 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

यह मामला 5 अप्रैल 2026 का है, जब गुजरात निवासी निकुल सिंह महेंद्र सिंह जडेजा से होटल सेवी ग्रांड के सामने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने धक्का देकर नगदी से भरा बैग लूट लिया था। घटना के आधार पर थाना विभूतिखंड में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच को जांच में लगाया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न ये खबर भी पढ़े : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल को ही इस गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पास से करीब 45 लाख रुपये बरामद किए थे। हालांकि, कुछ आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 नशे के दलदल में फंसे युवाओं को ओएसटी ने उबारा, लौट रही जिंदगी की रौनक ये खबर भी पढ़े :  नशे के दलदल में फंसे युवाओं को ओएसटी ने उबारा, लौट रही जिंदगी की रौनक

25 अप्रैल को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सुमित गुप्ता (26) निवासी विराजखंड, गोमतीनगर को कुकरैल पुल के पास, थाना इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.10 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

यूपीसीडा की भूमि से हटाई अवैध मजार , भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई संपन्न ये खबर भी पढ़े : यूपीसीडा की भूमि से हटाई अवैध मजार , भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई संपन्न

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही कंपनी के कलेक्शन मैन पर नजर रखते थे। जैसे ही वह नकदी लेकर निकलता, आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में सवार होकर उसे धक्का देकर बैग छीन लेते और फरार हो जाते थे। लूट की रकम को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस मामले में अभी दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है, जिन पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। लगातार प्रयासों के चलते अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी रकम की बरामदगी हो चुकी है। बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय कल्याण मंच ने रविवार को गोसाईगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय रतन पैलेस में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

राज्य संग्रहालय में खुशियों की पाठशाला,बच्चों ने सीखी पारंपरिक कला

लखनऊ। स्थित राज्य संग्रहालय में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित 'खुशियों की पाठशाला' ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों के तहत...
उत्तर प्रदेश 
राज्य संग्रहालय में खुशियों की पाठशाला,बच्चों ने सीखी पारंपरिक कला

भूसे से भरा ट्रक पलटा, किसान पथ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक लगा लंबा जाम

यातायात कर्मी रहे नदारद पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश 
भूसे से भरा ट्रक पलटा, किसान पथ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक लगा लंबा जाम

पार्क के फुटपाथ पर 60 से ज्यादा स्थायी दुकानें, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी के गौतमबुद्ध पार्क की बाउंड्री के किनारे फुटपाथ पर नगर निगम अवैध रूप से पक्का...
उत्तर प्रदेश 
पार्क के फुटपाथ पर 60 से ज्यादा स्थायी दुकानें, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल

लखनऊ। दुबग्गा और पारा क्षेत्र में लगभग 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी...