नशे के दलदल में फंसे युवाओं को ओएसटी ने उबारा, लौट रही जिंदगी की रौनक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में स्थित महाराजा सुहेल देव स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नशे की अंधेरी गलियों में राह तलाश रहे जिले के 958 इंजेक्टेबल ड्रग यूजर्स के लिए ओएसटी (ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) केंद्र नई सुबह की किरण साबित हो रहा है। कभी स्मैक, हेरोइन और प्रतिबंधित दवाओं के आदी हो चुके सैकड़ों युवा और महिलाएं आज इस थेरेपी की मदद से न सिर्फ नशा छोड़ पा रहे हैं, बल्कि समाज की मुख्यधारा में लौटकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों और ज़मीनी हकीकत पर नज़र डालें, तो काउंसलिंग और नियमित दवा के तालमेल ने सैकड़ों परिवारों को उजड़ने से बचा लिया है।

बहराइच के राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इस ओएसटी सेन्टर में तैनात स्टॉफ नर्स आशा शुक्ला के मुताबिक, ओएसटी केंद्र पर आने वाले मरीजों को पहले मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। इसके बाद उन्हें डॉक्टर की देखरेख में 'ब्यूप्रेनॉर्फिन' जैसी जीवन रक्षक दवाएं दी जाती हैं, जो धीरे-धीरे उनकी नशे की तलब को खत्म कर देती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय और मुफ्त होती है, जिससे युवाओं और महिलाओं का झिझकना भी कम हुआ है। इतना ही नहीं नशे की दुनिया में अपना सब कुछ तबाह कर चुके लोगों को यहां तैनात स्टॉफ नर्स स्वयं अपने हाथ से दवा खिलाती हैं।

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

"हिन्दुस्थान समाचार" की टीम ने जब इस केन्द्र की पड़ताल की तो यहां स्टॉफ नर्स आशा शुक्ला मिलीं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 100 से ज्यादा मरीजों को थेरेपी दी जाती है। उनका कहना है कि नशा मुक्ति के इस अभियान में अब समाज को भी अपनी सोच बदलनी होगी। जब तक हम नशा छोड़ने वाले युवाओं को अपनाएंगे नहीं, तब तक उनकी यह जंग अधूरी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिनका कोर्स कम्प्लीट हो जाता है,उन्हें यहां सम्मानित भी किया जाता है।

"छूट गई इंजेक्शन की लत, अब करता हूँ एनजीओ में जॉब"

शहर के व्यस्त बाजार में रहने वाले देवेश श्रीवास्तव की कहानी हर उस युवा के लिए मिसाल है जो नशे से जूझ रहा है। देवेश बताते हैं, "कुछ साल पहले दोस्तों की संगत में इंजेक्शन से ड्रग लेने की ऐसी लत लगी कि मेरा सब कुछ बिखर गया। माँ-बाप की आंखों में सिर्फ आंसू थे। फिर किसी ने ओएसटी केंद्र के बारे में बताया। शुरुआत में डर था, लेकिन वहाँ के स्टॉफ ने अच्छी तरह संभाला। आज मैं पूरी तरह नशा मुक्त हूँ और गर्व से अपना काम कर रहा हूँ।

कैसे काम करती है ओएसटी थेरेपी

ओएसटी कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक पद्धति है। यह थेरेपी नशीले पदार्थों की तीव्र इच्छा और न मिलने पर होने वाले दर्द को रोकती है। इस सेंटर में सुबह आठ बजे सायं चार बजे तक उपचार हाेता है। सामान्य पर्चा बनने के बाद राेगी का उपचार किया जाता है। अवकाश के दिनाें में सुबह आठ बओ से दाेपहर बारह बजे तक ही उपचार हाेता है।

अपराध और बीमारी पर लगाम

मादक पदार्थाें के आदी हाे चुके युवा नशा न मिलने पर अक्सर अपराध की राह चुनते हैं या एक ही सिरिंज से एचआईवी/हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का शिकार होते हैं। ऐसे युवाओं के लिए ओएसटी न केवल इन दोनों खतरों को खत्म करती है अपितु युवाओं काे भी उनके सुरक्षित जीवन काे आगेे बढ़ाने में मदद करती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन