आयुष्मान कार्ड से रीतू को मिली नई जिंदगी

दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही बच्ची का सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से हुआ इलाज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं ने रीतू को न केवल नया जीवन दिया बल्कि उसे एक सामान्य जीवन जीने की राह दिखायी; अब दूसरे बच्चों की तरह हंसती-खेलती है, कभी स्कूल में पढ़ाई के दौरान बेहोश होकर घर लौटने वाली रीतू आज चलती-फिरती है और नियमित रूप से पढ़ाई करती है।

कौशांबी के पवैया गांव की रहने वाली रीतू के जीवन में यह बदलाव राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की मदद से आया है। रीतू की मां मैकी देवी बताती हैं कि उनकी बेटी को जन्म से ही दिल में छेद था। थोड़ी दूर चलने पर ही वह हांफने लगती थी। हालत इतनी गंभीर हो जाती थी कि कई बार स्कूल से उसे बेहोशी की हालत में घर लाना पड़ता था। बेटी के इलाज की चिंता पहले से थी, लेकिन पति मायादीन के निधन के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में महंगे इलाज के बारे में सोचना भी मुश्किल था। मैकी देवी कहती हैं कि जिस बेटी के इलाज की उम्मीद उन्होंने लगभग छोड़ दी थी, आज वही बेटी स्वस्थ जीवन जी रही है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देती हैं। उनके लिए सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं उनकी बेटी के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बनकर आईं।

यूपी संगीत नाटक अकादमी उपाध्यक्ष विभा सिंह का लखीमपुर दौरा, सांस्कृतिक आयोजनों पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : यूपी संगीत नाटक अकादमी उपाध्यक्ष विभा सिंह का लखीमपुर दौरा, सांस्कृतिक आयोजनों पर चर्चा

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा पहुंचाना है। आरबीएसके के माध्यम से बच्चों में बीमारी की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। रीतू जैसे बच्चों का स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जीना इन योजनाओं की सार्थकता को दिखाता है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान