लगातार बारिश से खरीफ फसलों में रोग का खतरा, किसान रहें सतर्क

धान में शीथ ब्लाइट व स्टेम बोरर का प्रकोप, उड़द-मूंग में सूंडी रोग के लक्षण; कृषि अधिकारी ने बचाव के लिए दवाओं के छिड़काव की दी सलाह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद में खरीफ की प्रमुख फसलों उड़द, मूंग एवं धान में रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिला कृषि विभाग ने किसानों को समय रहते फसलों की निगरानी करने और रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम को देखते हुए धान की फसल में शीथ ब्लाइट एवं स्टेम बोरर का प्रकोप दिखाई दे रहा है। फसल को रोगों से बचाने के लिए एजोक्सीस्ट्रोबिन 18.2 प्रतिशत + डिफेनोकोनाजोल 11.4 प्रतिशत + इमायोकोटिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एसजी का 80 से 100 ग्राम प्रति एकड़ की निर्धारित मात्रा के अनुसार छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे प्रभावित फसल में रोगों के नियंत्रण में मदद मिल सकती है।

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज ये खबर भी पढ़े : अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

उन्होंने बताया कि उड़द एवं मूंग की फसल में भी सूंडी रोग का प्रभाव दिखाई दे रहा है। इसके नियंत्रण के लिए किसानों को प्रभावित क्षेत्र में इमायोकोटिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एसजी 80 से 100 ग्राम प्रति एकड़, टेबुकोनाजोल 50 प्रतिशत तथा ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 25 प्रतिशत के निर्धारित उपयोग के संबंध में कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार आवश्यक छिड़काव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में नियमित रूप से फसलों का निरीक्षण करें और रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही नियंत्रण के उपाय अपनाएं। समय से उपचार किए जाने से फसलों की वृद्धि एवं विकास प्रभावित होने से बचाया जा सकता है और संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस