पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना भमोरा पुलिस ने सोने के कुण्डल छीनने की घटना में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और छीने गए सोने के कुण्डल बरामद हुए हैं। थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम देवचरा निवासी एक महिला ने 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टहलते समय अज्ञात व्यक्ति उसके कानों से सोने के कुण्डल खींचकर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पढ़री ढाल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी दिनेश पुत्र झुन्नीलाल ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

आरोपी दिनेश मूल रूप से सम्भल जिले के लहरावन गांव का रहने वाला है और पिछले 15-20 साल से देवचरा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया कि “अभियुक्त लूट की घटना में वांछित था। पुलिस टीम ने बड़ी सतर्कता से कार्यवाही की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसका उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।”

 

 खाना खाने के बाद मां और दो बच्चों की हालत बिगड़ी, भाई-बहन की मौत, मां की हालत नाजुक ये खबर भी पढ़े :  खाना खाने के बाद मां और दो बच्चों की हालत बिगड़ी, भाई-बहन की मौत, मां की हालत नाजुक

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया

हल्द्वानी :हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम खरीदारी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो...
उत्तराखंड 
गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया

महंगा हुआ सोना, 1.60 लाख रुपये के पार पहुंची कीमतें

महंगा हुआ सोना: मंगलवार को सोने की कीमतें एक बार फिर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल के...
कारोबार 
महंगा हुआ सोना, 1.60 लाख रुपये के पार पहुंची कीमतें

कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से प्रकृति की सुंदरता का एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां एक बंदर...
विचार मित्र 
कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी

 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो

जोधपुर: सोशल मीडिया ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच जोधपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है।...
नारी व बाल जगत 
 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो

पाकिस्तान ने पीओके में मचाया कत्लेआम

रावलकोट :पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में पाकिस्तानी सेना ने कत्लेआम मचा दिया है। सेना ने प्रदर्शनकारियों पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान ने पीओके में मचाया कत्लेआम

उत्तर प्रदेश

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम