सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जोधपुर: सोशल मीडिया ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच जोधपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता विश्नोई ने ऑनलाइन ट्रोलिंग से आहत होकर जहर पी लिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों का आरोप है कि लगातार सोशल मीडिया ट्रोलिंग, आपत्तिजनक टिप्पणियों और कथित धमकी भरे संदेशों के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं।

कपड़े हो गए छोटे की थीम पर बनाया था वीडियो
अनीता ने हालही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें लगातार छोटे हो रहे कपड़ों पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा था कि "कपड़े हो गए छोटे, शर्म कहां से आए, रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आए, फूल हो गए प्लास्टिक के तो खुशबू कहां से आए, चेहरा हो गया मेकअप का तो सादगी कहां से आए और खाना हो गया होटल का तो स्वाद कहां से आए?"

पैसे के लिए मां ने बेच दिया अपने जिगर के टुकड़ों को ये खबर भी पढ़े : पैसे के लिए मां ने बेच दिया अपने जिगर के टुकड़ों को

इसके बाद अनीता लगातार सोशल मीडिया पर महिला इनफ्लुएंसर्स के निशाने पर आ गई। इस बीच पुरुष भी उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे। वे लगातार ट्रोलर्स को जवाब देते-देते थक गईं थी। आखिर में उन्होंने हार मान ली और आज कीटनाशक का सेवन कर लिया।

जब भारतीय लड़की को जर्मनी में याद आई  दिल्ली मेट्रो  ये खबर भी पढ़े : जब भारतीय लड़की को जर्मनी में याद आई  दिल्ली मेट्रो 

फिलहाल अनीता मथुरादास माथुर अस्पताल के एक्यूट केयर वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अनीता विश्नोई, राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। उनके पति दीनाराम के अनुसार, हालही में पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाना शुरू कर दिया। परिजनों का दावा है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग के साथ-साथ उन्हें व्हाट्सएप पर भी कथित रूप से धमकी भरे संदेश मिल रहे थे।

 एक सास द्वारा दामाद के साथ शादी का मामला चर्चा में ये खबर भी पढ़े :  एक सास द्वारा दामाद के साथ शादी का मामला चर्चा में

घटना के बाद सोशल मीडिया पर ऑनलाइन उत्पीड़न और ट्रोलिंग के दुष्प्रभावों को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार नकारात्मक टिप्पणियां, सार्वजनिक आलोचना और डिजिटल उत्पीड़न किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकते हैं।

फिलहाल अनीता का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उनके पति दीनाराम उर्फ दिनेश का कहना है कि लगातार लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे इसके साथ ही कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धमकियां दे रहे थे।

जहर पीने से पहले अनीता ने एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले जमीन जायदाद को लेकर एक झगड़ा हुआ था और इस दौरान उन्हें धमकियां दी गई थी। अनीता का आरोप है कि 6 पुरुष और दो महिलाएं इस पूरे षडयंत्र को अंजाम दे रही हैं, जिसमें उन्हें ट्रोल कराया गया और उनकी इज्जत पर हमला बोला गया। उनका शक है कि जिस प्रकार से देश भर में वो ट्रोल हुई हैं, इसके पीछे अन्य लोगों का हाथ है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ट्रंप का दावा- ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप का दावा- ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

मुंबई। महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की स्थापाना की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

शक्तिपीठ हाईवे' के विरोध में उतरे किसान

मुंबई। राज्य के 12 जिलों से गुजरने वाले प्रस्तावित शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ किसानों ने मंगलवार को कोल्हापुर में विरोध...
राज्य  महाराष्ट्र 
शक्तिपीठ हाईवे' के विरोध में उतरे किसान

राजस्व विभाग में डिजिटल ट्रांसफर के लिए नीति बनाने को समिति गठित

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजस्व, पंजीकरण, स्टाम्प व भूमि अभिलेख विभाग में...
राज्य  महाराष्ट्र 
 राजस्व विभाग में डिजिटल ट्रांसफर के लिए नीति बनाने को समिति गठित

उत्तर प्रदेश

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम