कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से प्रकृति की सुंदरता का एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां एक बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है। यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

ममता से जोड़कर देख रहे लोग
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें भी लिख रहे हैं। अधिकतर लोग इसे ममता के साथ जोड़कर ही देख रहे हैं। हालांकि वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है यह किसी को नहीं पता। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर की गोद में बैठा कुत्ते का बच्चा पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है। 

अमेरिकी संसद ने ईरान से सेना वापस बुलाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, युद्ध नहीं लड़ पाएंगे ट्रंप?  ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी संसद ने ईरान से सेना वापस बुलाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, युद्ध नहीं लड़ पाएंगे ट्रंप? 

बिना किसी नुकसान के उतारा नीचे
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लगभग 10 मिनट तक चलता रहा। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। बंदर ने जिस कुत्ते के बच्चे को उठाया था वह किसी का पालतू नहीं, बल्कि आवारा कुत्ते का बच्चा था। बंदर करीब 10 मिनट तक उसे अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना किसी नुकसान के उसे छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। 

कैंसर संस्थान में असाध्य योजना के तहत मिलने वाला इलाज ठप ये खबर भी पढ़े : कैंसर संस्थान में असाध्य योजना के तहत मिलने वाला इलाज ठप

वीडियो हो रहा वायरल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बंदर इस तरह छोटे जानवरों को उठा सकता है तो इंसानों को बच्चों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं। 

औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश ये खबर भी पढ़े : औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रूसी सेना का दावा, पिछले 24 घंटाें में यूक्रेन के 1100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए

मॉस्को। रूस ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में पांच रूसी सैन्य टुकड़ियों के साथ मोर्चों में यूक्रेन...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी सेना का दावा, पिछले 24 घंटाें में यूक्रेन के 1100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए

इस स्वर्णिम कार्यकाल में किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली - सूर्य प्रताप शाही

बस्ती - प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
इस स्वर्णिम कार्यकाल में किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली - सूर्य प्रताप शाही

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...
उत्तर प्रदेश 
विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-327ई पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 65...
बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

उत्तर प्रदेश

इस स्वर्णिम कार्यकाल में किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली - सूर्य प्रताप शाही

बस्ती - प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
इस स्वर्णिम कार्यकाल में किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली - सूर्य प्रताप शाही

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...
उत्तर प्रदेश 
विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...