5 फिल्म करके ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने छोड़ दिया बॉलीवुड?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 हर्षवर्धन कपूर।: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं और आम तौर पर लाइमलाइट से भी दूर ही रहते हैं। उन्हें आखिरी हर्षवर्धन अपने पिता अनिल कपूर के साथ 'थार' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर काम किया था। लंबे समय से हर्षवर्धन के किसी नए प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं आई है, जिससे ये अटकलें लगाई जाने लगी कि हर्षवर्धन ने एक्टिंग से दूरी बना ली है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन के एक फ़ैन ने इस बात का ज़िक्र किया , जिसका अब एक्टर ने अपने X प्रोफाइल पर जवाब दिया है और बताया कि उन्होंने अब तक इंडस्ट्री या एक्टिंग नहीं छोड़ी है।


हर्षवर्धन ने फैन्स को जवाब दिया
सोशल मीडिया पोस्ट में हर्षवर्धन ने अभिनय छोड़ने की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मैंने बिल्कुल भी काम से ब्रेक नहीं लिया है। 'थार' के रिलीज होने के बाद से ही मैं नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं। 'थार' को बनने में 5 साल लगे थे। विक्रम को 'भावेश' बनाने में कई साल लगे और मुझे भी इस नई फिल्म को पूरा करने में 2-3 साल लग गए हैं, जिसकी शूटिंग मैं 30 जून को पूरी कर लूंगा। मैं इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहा हूं और मुझे लगता है कि लोगों को इसकी आदत हो गई है कि एक्टर्स एक साल में कई फिल्में करते हैं। लेकिन अगर आप 'भावेश', 'थार', 'AK vs AK' या 'रे' जैसी फिल्में चाहते हैं, तो ऐसा साल में एक या दो बार ही हो सकता है, यही सच्चाई है। लेकिन आप सभी का शुक्रिया, मेरी नई फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है, यह 100% बहुत ही अनोखी है।'

देबिना बनर्जी ने झेला मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द ये खबर भी पढ़े : देबिना बनर्जी ने झेला मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द


जैसी फिल्में करना चाहता  हूं, आसानी से नहीं बनतीं- हर्षवर्धन
हर्षवर्धन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि वह जैसी फिल्में करना चाहते हैं, वह आसानी से नहीं बनतीं। दरअसल, हर्षवर्धन से एक यूजर ने कहा कि  अब तक आई उनकी फिल्मों में से कोई 'मास्टरक्लास' नहीं थीं, तो एक्टर ने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा कि वो ऐसी थीं। अगर आपको या किसी और को ये लगता है कि वे फिल्में अच्छी नहीं थीं या उनमें कुछ खास नहीं था तो यह पूरी तरह ठीक है, असल बात यह नहीं है... बात ये है कि मैं असल में ऐसी ही फिल्में करना चाहता हूं और मैं जिस तरह की फिल्में करना चाहता हूं उन्हें बनाना आसान नहीं है... बस यही बात है... इसलिए मैं अपनी सोच पर कायम हूं... कुछ लोगों को ये पसंद आती हैं और कुछ को नहीं, और यह ठीक है।'

होमबाउंड से सराहना बटोरने वाले विशाल जेठवा अब शक्ति शालिनी के लिए कड़ी तैयारी में ये खबर भी पढ़े : होमबाउंड से सराहना बटोरने वाले विशाल जेठवा अब शक्ति शालिनी के लिए कड़ी तैयारी में


अभिनव बिंद्रा की बायोपिक ठंडे बस्ते में गई
इसी दौरान हर्षवर्धन ने भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को लेकर भी अपडेट दिया है। जब एक फैन ने पूछा कि क्या अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बन रही है, तो बॉलीवुड एक्टर ने बताया कि इस फिल्म को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यानी अब दर्शक ये फिल्म नहीं देख सकेंगे।

 राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े :  राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन 

हर्षवर्धन कपूर का वर्क फ्रंट
हर्षवर्धन कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद, उन्होंने 2016 में फिल्म 'मिर्ज्या' से बतौर एक्टर डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। दो साल बाद, उन्होंने विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में लीड रोल निभाया और इसके बाद 'AK vs AK' और OTT फिल्म 'थार' में नजर आए।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

मुंबई। महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की स्थापाना की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

शक्तिपीठ हाईवे' के विरोध में उतरे किसान

मुंबई। राज्य के 12 जिलों से गुजरने वाले प्रस्तावित शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ किसानों ने मंगलवार को कोल्हापुर में विरोध...
राज्य  महाराष्ट्र 
शक्तिपीठ हाईवे' के विरोध में उतरे किसान

राजस्व विभाग में डिजिटल ट्रांसफर के लिए नीति बनाने को समिति गठित

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजस्व, पंजीकरण, स्टाम्प व भूमि अभिलेख विभाग में...
राज्य  महाराष्ट्र 
 राजस्व विभाग में डिजिटल ट्रांसफर के लिए नीति बनाने को समिति गठित

महाराष्ट्र में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें डॉ. माधवी खोडे-चावरे और सुनील महिंद्रकर का...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

मप्र के इंदौर में ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में केन्द्र सरकार द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के इंदौर में ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

उत्तर प्रदेश

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम