राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। वहीं बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' कमाई के मोर्चे पर संघर्ष करती नजर आ रही है। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 जून को रिलीज हुई 'पेड्डी' ने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 12.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें तेलुगु संस्करण से 10.40 करोड़ रुपये, हिंदी से 1.40 करोड़ रुपये, तमिल से 15 लाख रुपये, कन्नड़ से 7 लाख रुपये और मलयालम से 3 लाख रुपये की कमाई शामिल है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 248.92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज कर लिया है और जल्द ही 200 करोड़ रुपये के घरेलू क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

दूसरी ओर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को इसकी कमाई 9 करोड़ रुपये रही थी। इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बॉबी देओल की 'बंदर' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही है। फिल्म ने चौथे दिन केवल 30 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 'पेड्डी' का दबदबा सबसे मजबूत बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

कोलकाता । राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हॉकर्स हटाने और रेलवे की जमीन को अतिक्रमण...
पश्चिम बंगाल 
 राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

'शौर्या दल' सेना बनी मध्य प्रदेश से लेकर देश भ्रर में सशक्तिकरण की बुलंद हुंका

भोपाल। मध्य प्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुज़रते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज...
मध्य प्रदेश 
'शौर्या दल' सेना बनी मध्य प्रदेश से लेकर देश भ्रर में सशक्तिकरण की  बुलंद हुंका

कौशाम्बी के सैनी थाने में टॉयलेट के दरवाजे से चिपककर हेड कांस्टेबल की मौत

कौशांबी : जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की करंट लगने से मौत हो गई. हादसा...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी के सैनी थाने में टॉयलेट के दरवाजे से चिपककर हेड कांस्टेबल की मौत

कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने पर...
उत्तर प्रदेश 
कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

मीरजापुर में सपाइयों का तहसील पर जनसमस्याओं काे लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद मीरजापुर में चुनार तहसील मुख्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर...

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल