नीट परीक्षा में राजवर्धन सिंह का कमाल, ऑल इंडिया रैंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान
जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर कबूलपुर गांव के मेधावी छात्र राजवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। गुरुवार देर रात घोषित परिणाम में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 297 तथा कैटेगरी रैंक 195 प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
परिणाम घोषित होते ही राजवर्धन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक, मित्र और शुभचिंतक उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने उनकी सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
ये खबर भी पढ़े : यमुना में कूदे डॉक्टर सौरभ बाजपेई का शव बरामद,वायरल वीडियो के बाद मौत से परिवार में कोहरामराजवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और बड़े भाई को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासित तैयारी और परिवार के निरंतर सहयोग ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
राजवर्धन के पिता नीरज सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), जौनपुर में शिक्षिका हैं। शिक्षा और संस्कारों से जुड़े इस परिवार ने अपने बच्चों को बेहतर वातावरण और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसका परिणाम आज पूरे जिले के सामने है। राजवर्धन के बड़े भाई हर्षवर्धन सिंह भी प्रतिभाशाली छात्र हैं और वर्तमान में आईआईटी भिलाई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के दोनों बेटों की शैक्षणिक उपलब्धियां क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।-
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
