गर्भवती महिला और मासूम बेटी की हत्या मामले में मौत की सजा रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी को किया बरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सोनभद्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपित अशोक शर्मा को सभी आरोपों से बरी कर दिया। ट्रायल कोर्ट ने उसे गर्भवती महिला सुनीता शर्मा और उसकी तीन वर्षीय पुत्री झलक की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। सजा के विरूद्ध अशोक शर्मा की अपील पर न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने सुनवाई की। आरोपी का पक्ष रखने के लिए अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सरण और अतुल कुमार पांडे को न्याय मित्र नियुक्त किया था।

श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव में दस विभूतियों का सम्मान  ये खबर भी पढ़े : श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव में दस विभूतियों का सम्मान

यह थी घटना

मामला सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र का है। 21 दिसंबर 2010 की सुबह मृतका सुनीता के पिता सतीश कुमार शर्मा को सूचना मिली कि उनकी पुत्री सुनीता और तीन वर्षीय नातिन झलक की हत्या कर दी गई है। दोनों के गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था और शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि सुनीता की सास गीता देवी और अशोक शर्मा के बीच कथित अवैध संबंध थे तथा सुनीता इस संबंध में बाधक बन रही थी, इसलिए उसकी और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण गला दबाकर हत्या बताया गया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सुनीता लगभग 26 से 30 सप्ताह की गर्भवती थी।

बचाव पक्ष की दलीलें

आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सरन और अतुल कुमार पांडे (दोनों न्याय मित्र) सहित अन्य अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि अशोक शर्मा को केवल संदेह और सुनी-सुनाई बातों के आधार पर फंसाया गया है। कथित प्रत्यक्षदर्शी गवाह दो रीता देवी और गवाह चार सुनील शर्मा की गवाही विरोधाभासों से भरी हुई है तथा उनका आचरण पूरी तरह अप्राकृतिक है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि चिकित्सीय साक्ष्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान का समर्थन नहीं करते और अभियोजन आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी तक साबित नहीं कर सका।

राज्य सरकार का पक्ष

सरकारी अधिवक्ता एजीए अमित सिन्हा ने दलील दी कि एफआईआर तत्काल दर्ज हुई थी और अभियोजन का मामला दो प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की विश्वसनीय गवाही से समर्थित है। घटनास्थल से बरामद सामग्री भी अभियोजन की कहानी की पुष्टि करती है। राज्य ने यह भी कहा कि गर्भवती महिला और मासूम बच्ची की हत्या "दुर्लभतम से दुर्लभ" श्रेणी का अपराध है, इसलिए फांसी की सजा उचित थी।

हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणियां

न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने कहा कि कथित प्रत्यक्षदर्शी गवाहों का व्यवहार सामान्य मानवीय आचरण के विपरीत था। अदालत ने पाया कि दोनों गवाहों ने हत्या होते देखने का दावा किया, लेकिन न तो शोर मचाया, न पड़ोसियों को बुलाया और न ही तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कोर्ट ने यह भी कहा कि दोनों गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास हैं और चिकित्सीय साक्ष्य भी उनके कथन का समर्थन नहीं करते। गवाहों ने दावा किया था कि हत्या साड़ी से गला कसकर की गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे के निशान नहीं पाए गए और मृत्यु का कारण हाथों से गला दबाना बताया गया।

खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि प्रत्यक्षदर्शी गवाह दो और चार की गवाही पूरी तरह अविश्वसनीय है और उन्हें प्रत्यक्षदर्शी नहीं माना जा सकता। इनके बयान हट जाने के बाद आरोपी अशोक शर्मा की घटनास्थल पर मौजूदगी या अपराध में संलिप्तता साबित करने वाला कोई स्वतंत्र साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं बचता।

फैसला

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को कानून और तथ्यों दोनों के आधार पर त्रुटिपूर्ण बताते हुए निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी अशोक शर्मा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर पाया है। परिणामस्वरूप आरोपी को बरी करते हुए तत्काल रिहा करने का आदेश दिया गया। दंड अपील स्वीकार कर ली गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण