नाबालिग एवं पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त

विवेचना अधिकारी स्पष्टीकरण सहित तलब

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक ब्लैकमेलिंग और यौन उत्पीड़न के मामले में विवेचना में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जांच अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोपी रविशंकर उर्फ रवि कुमार पर बी.एन.एस.एस. की धारा 87 और 64(1) के तहत आरोप है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी, जो उसका रिश्ते में चचेरा भाई बताया गया है, उसके घर आया और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे फोन कर एक अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और उस पर दबाव बनाकर अपनी मां के गहने लेकर इंदौर रेलवे स्टेशन बुलाया। वहां पहुंचने पर जी.आर.पी. ने पीड़िता को हिरासत में लिया।

सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने के कारण 5 वर्षीय बालक की मौत ये खबर भी पढ़े : सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने के कारण 5 वर्षीय बालक की मौत

आरोपी का यह भी कहना है कि वह मूल एफ.आई.आर. में नामजद नहीं था, और बाद में पीड़िता की बरामदगी पर उसके बयान दर्ज किए जाने पर उसका नाम सामने आया। बचाव पक्ष के वकील ने यह भी दलील दी कि पीड़िता के बयान में जिस वीडियो का जिक्र है, वैसा कोई वीडियो मौजूद ही नहीं है।

राज्य सरकार की ओर से स्वीकार किया गया कि केस डायरी में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे यह पता चले कि जांच अधिकारी ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर यह जांचा हो कि उसमें वह कथित अश्लील वीडियो मौजूद था या नहीं।

इस पर नाराजगी जताते हुए न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने कहा कि पूरा मामला ही पीड़िता के अश्लील/न्यूड वीडियो पर आधारित है, बावजूद इसके जांच अधिकारी ने आरोपी का मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त तक नहीं किया ।यह जांच अधिकारी की घोर लापरवाही है।

कोर्ट ने जांच अधिकारी को 23 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होकर इस लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। और यह आदेश पालन हेतु पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई भी 23 जुलाई 2026 को नियत की गई है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण