देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस्लामी विद्वान मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने कहा कि सभी धर्म मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। जौनपुर के बाजार भुआ स्थित स्वर्गीय मीर बहादुर अली इमामबाड़े में मजलिस-ए-अलम नौचंदी को संबोधित करने के बाद गुरुवार रात हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज आदम थे और हम सभी उनकी संतान हैं। सनातन धर्म हो या इस्लाम, हर व्यक्ति को अपने ईश्वर, अल्लाह, गॉड या भगवान की अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है।
पीओके के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। उनका कहना था कि वहां की जनता पाकिस्तान की सेना के अत्याचार झेल रही है और आने वाले समय में पीओके के लोग भी भारत के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे।
ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाअयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर उन्होंने कहा कि दोनों ही घटनाएं लोगों की आस्था से जुड़ी हैं। सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
