एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कला संकाय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. विकास गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सभी एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटें अपेक्षाकृत कम हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं।

जंतर-मंतर पर सातवें दिन भी डटे सोनम वांगचुक, CJP ने स्वास्थ्य को लेकर दी चेतावनी ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर पर सातवें दिन भी डटे सोनम वांगचुक, CJP ने स्वास्थ्य को लेकर दी चेतावनी

अभाविप ने मांग की कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पर्याप्त सीट वृद्धि की जाए, ताकि किसी भी योग्य छात्र-छात्रा को केवल सीटों की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

अभाविप दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देशभर के लाखों विद्यार्थियों की पहली पसंद है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में सीटों की कमी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सीटों में पर्याप्त वृद्धि करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अभाविप के प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिष्ठाता (नामांकन) के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जो 10 दिनों के भीतर इस विषय पर निर्णय के लिए अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो अभाविप अपना आंदोलन और व्यापक करेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पूर्व मेदिनीपुर के अन्नपूर्णा बाजार में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा बाजार में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से चार...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व मेदिनीपुर के अन्नपूर्णा बाजार में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण