रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, फरियादियों की उमड़ी भीड़

जनता दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई प्रतिनिधियों ने भी की मुलाकात

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को बांधी राखी
  • 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली प्रवास के दूसरे दिन बुधवार काे भुएमऊ आवास में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

fde1224ce3deb408317a71e7b51a0ddd_715657712 (1)

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए ₹20,191 ये खबर भी पढ़े : साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए ₹20,191

जनता दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और कहा कि 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प महिलाओं ने लिया है।

सुल्तानपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ल भी राहुल से मिले और उन्हें संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक रूमा प्रवीण ने राहुल से मिलकर रायबरेली की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश माही ने भी राहुल से मिलकर रायबरेली के सपा कार्यकर्ताओं का समर्थन जताया और कारगिल शहीद राजेंद्र यादव के नाम से एक चौराहे का नामकरण करने की मांग की।

रायबरेली ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राममोहन श्रीवास्तव ने रायबरेली में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की मांग की। इसके पहले राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जीएसटी के मुद्दे को लोकसभा में उठाने का भरोसा दिया। इसके अलावा कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और संगठन को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी से मिलने वालों की भारी भीड़ रही। राहुल आज सांसद निधि से 3 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही रायबरेली कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति(दिशा) बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, फरियादियों की उमड़ी भीड़

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को बांधी राखी 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प रायबरेली। कांग्रेस...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, फरियादियों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी के राजनीतिक यात्रा में 25 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम

सिलीगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर...
पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी के राजनीतिक यात्रा में 25 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम

राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर उठाये गंभीर सवाल  रायबरेली। रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार...