राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

भाजपा सरकार की नीतियाें के विरोध में सपा विधायकों ने लगाए नारे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर उठाये गंभीर सवाल 

रायबरेली। रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार काे रायबरेली में जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति(दिशा) की बैठक शुरू हुई। हालांकि बैठक में शामिल हाेने के लिए पहुंचे सपा विधायकों ने भाजपा सरकार की नीतियाें का विरोध प्रदर्शन करते हुए तख्तियां लहराईं। बाद में बैठक में शामिल हुए। पुलिस ने विधायकों के हाथ से तख्तियां छीन ली व उन्हें अंदर जाने दिया।Rahul-Gandhi-And-KL-Sharma-Dainik-Jagran-1788936096145c838466c0795116810f82497405542c0_807312520

बुधवार को दोपहर कलेक्ट्रेट के बचत भवन में जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति(दिशा) की बैठक राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसके पहले ही बैठक स्थल के बाहर सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए।

न्यायिक अधिकारी ने बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश ये खबर भी पढ़े : न्यायिक अधिकारी ने बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश

सपा विधायकों का आरोप है कि प्रदेश में स्कूल बंद हैं और फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। विधायकों ने सवाल उठाया कि जब जिले में आम लोगों की समस्याएं जस की तस हैं, तो ऐसे में दिशा की बैठक का क्या औचित्य है। दोनों सपा विधायक बैठक स्थल के बाहर विरोध जताते नजर आए।

दिशा बैठक में राहुल गांधी के साथ अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, सलोन विधायक अशोक कुमार, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती व सरेनी के विधायक देवेंद्र सिंह मौजूद रहे जबकि रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की बैठक में गैर मौजूदगी चर्चा में रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, परियोजना निदेशक मुनीश चंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी के राजनीतिक यात्रा में 25 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम

सिलीगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर...
पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी के राजनीतिक यात्रा में 25 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम

राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर उठाये गंभीर सवाल  रायबरेली। रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

वैश्विक फिनटेक तक गौरव कुमार की गूंज, प्रधानमंत्री ने सुना प्रेजेंटेशन

देवघर। झारखंड के देवघर की मिट्टी से निकलकर वैश्विक फिनटेक के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कारोबारी गौरव...
झारखंड 
वैश्विक फिनटेक तक गौरव कुमार की गूंज, प्रधानमंत्री ने सुना प्रेजेंटेशन

कोसका हत्याकांड का खुला राज, प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसका में युवक अमित भंडारी की हत्या के मामले का आज...
छत्तीसगढ़ 
कोसका हत्याकांड का खुला राज, प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचाना वाराणसी। उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

उत्तर प्रदेश

राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर उठाये गंभीर सवाल  रायबरेली। रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचाना वाराणसी। उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़