कोसका हत्याकांड का खुला राज, प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान

महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने फोरेंसिक जांच की मदद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसका में युवक अमित भंडारी की हत्या के मामले का आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल एक महिला समेत तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें में बजरंग सिंह क्षत्रिय, पप्पू सिंह क्षत्रिय और संतोषी सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मामले को सुलझाने में आधुनिक तकनीक के साथ फोरेंसिक जांच का सहारा लिया।

पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 की रात अमित भंडारी अपने घर से निकला था। 29 जून की सुबह उसका शव गांव के ही अमहदा तालाब के पास एक सुनसान बाड़ी में बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। जांच में मृतक के गांव की ही युवती संतोषी सिंह से प्रेम संबंध, गांव में रात के समय होने वाले जुआ-शराब जैसे असामाजिक गतिविधियों से जुड़े तत्वों तथा पिछले ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद को भी जांच के दायरे में लिया गया।

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू ये खबर भी पढ़े : ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू

जांच के दौरान पुलिस ने सीडीआर, आईपीडीआर एनालिसिस, टावर डंप, जीपीएस और सीसीटीवी फुटेज सहित विभिन्न तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके अलावा 200 से अधिक टावर डंप, सीडीआर, आईपीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। घटना स्थल का री-क्रिएशन तथा पोस्टमार्टम का पुनर्विश्लेषण भी कराया गया। पुलिस की जांच में प्रशिक्षित डॉग विमला ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि अमित भंडारी और संतोषी सिंह के बीच विवाह से पहले से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। घटना वाली रात भी दोनों के बीच करीब रात 1.30 बजे तक फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद करीब 2.30 बजे अमित, संतोषी से मिलने उसके घर के पीछे पहुंचा। इसी दौरान संतोषी का भाई बजरंग सिंह टेंट का काम खत्म कर घर लौटा और घर के पीछे कुछ आवाज सुनकर वहां पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार, बजरंग सिंह ने अमित से विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अंधेरे में अमित का सिर पीछे दीवार से टकराया, जिससे वहां खून का निशान बन गया। अमित वहां से भागने का प्रयास कर रहा था, तभी बजरंग सिंह ने पास पड़े छोटे फावड़े (रापा) से उसके सिर और छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पास की बाड़ी में झाड़ियों के नीचे छिपा दिया गया।

पुलिस के अनुसार संतोषी सिंह ने पूरी घटना देखी और शव छिपाने में मदद की। बाद में बजरंग सिंह ने अपने बड़े भाई पप्पू सिंह को घटना की जानकारी दी। दोनों ने मिलकर अमित के परिजनों के साथ उसकी तलाश करने का नाटक किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसके बाद दोनों ने शव को गांव के बीच ऐसी जगह रख दिया, जिससे पुलिस को उन पर संदेह न हो।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपिताें के संदिग्ध लोकेशन, घटना के बाद के व्यवहार और पूछताछ में बार-बार बदलते बयानों से संदेह गहराया। बिलासपुर से आए ट्रैकर डॉग विमला की मदद से मिले सुरागों तथा पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग जैसी तकनीकी जांच के बाद आरोपिताें से दोबारा सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपिताें ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छोटा फावड़ा (रापा) तथा शव को छिपाने और बाद में दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई छोटी सीढ़ी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपिताें को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। संतोषी सिंह और पप्पू सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि बजरंग सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर फोरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकों से परीक्षण कराया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर उठाये गंभीर सवाल  रायबरेली। रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

वैश्विक फिनटेक तक गौरव कुमार की गूंज, प्रधानमंत्री ने सुना प्रेजेंटेशन

देवघर। झारखंड के देवघर की मिट्टी से निकलकर वैश्विक फिनटेक के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कारोबारी गौरव...
झारखंड 
वैश्विक फिनटेक तक गौरव कुमार की गूंज, प्रधानमंत्री ने सुना प्रेजेंटेशन

कोसका हत्याकांड का खुला राज, प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसका में युवक अमित भंडारी की हत्या के मामले का आज...
छत्तीसगढ़ 
कोसका हत्याकांड का खुला राज, प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचाना वाराणसी। उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

उत्तर प्रदेश

राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

सपा विधायकों ने बैठक की आवश्यकता को लेकर उठाये गंभीर सवाल  रायबरेली। रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
राहुल ने की ‘दिशा’ बैठक, सपा विधायकों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचाना वाराणसी। उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़