झोलाछाप इंजेक्शन ने छीनी किशोर की सांसें, सड़क पर उतरा गांव का आक्रोश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा ग्राम पंचायत अंतर्गत पंडितपुर गांव में झोलाछाप द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सोमवार शाम शव को सड़क पर रखकर ड्रमंडगंज–हलिया मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रहा।

पंडितपुर निवासी हीरालाल धरकार का पुत्र राजन कुमार रविवार को घर पर सूखी लकड़ियां काट रहा था, तभी लकड़ी का टुकड़ा उछलकर उसके माथे पर लग गया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए वह रतेह चौराहा स्थित दिव्यांशी मेडिकल स्टोर पहुंचा, जहां झोलाछाप द्वारा उसका इलाज किया गया।

सोमवार दोपहर राजन दोबारा ड्रेसिंग व इंजेक्शन लगवाने साइकिल से मेडिकल स्टोर गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टियां होने लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

किशोर की मौत के बाद झोलाछाप उसे कार से घर ले गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण उग्र हो गए और शाम करीब चार बजे मेडिकल स्टोर के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष भारत सुमन व पुलिस बल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन एसडीएम व सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

उप्र में छह आईपीएस अधिकारियाें का तबादला ये खबर भी पढ़े : उप्र में छह आईपीएस अधिकारियाें का तबादला

एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई। पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

 

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने खुद को लगाई आग, युवती की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने खुद को लगाई आग, युवती की दर्दनाक मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील