विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 77 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटी टूल किट

Published By Pratyush Trivedi
On
Pratyush Trivedi Picture

बांदा। जनपद के विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 77 लाभार्थियों को मंच से भाजपा जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अफसरों द्वारा टूल किट वितरण किए गए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग अजय यादव रहे।

टूल किट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में दर्जी ट्रेड के 52, हलवाई ट्रेड के 20, राजमिस्त्री ट्रेड के 4 तथा लोहार ट्रेड के 1 लाभार्थी शामिल रहे।

ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को विशेष प्राथमिकता मिली है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि आज सायं 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनें।

 विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एक माह तक चलेगा, जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा तथा जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज 77 लाभार्थियों को टूल किट वितरित किए गए हैं। उन्होंने सभी से सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत एवं क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को सम्मान, प्रशिक्षण एवं उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।सरकारी भवनों पर दीपोत्सव

सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन, विकास भवन, पुलिस थानों, विकास खण्ड कार्यालयों सहित जनपद के विभिन्न शासकीय भवनों पर दीपोत्सव एवं आकर्षक रोशनी की जाएगी। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। जिला विकास अधिकारी कविता तिवारी रहे।

जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। माननीय जनप्रतिनिधिगण ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी कविता तिवारी, उपायुक्त उद्योग अजय यादव, सहायक आयुक्त संदीप कुमार, सहायक आयुक्त गुरुदेव, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

IMG-20260918-WA0074

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Pratyush Trivedi Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले प्रत्युष त्रिवेदी बांदा में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में सक्रिय हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य करते हुए वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान