हरित विकास को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक- मौर्य

वन संरक्षण से ही सुरक्षित भविष्य - उप मुख्यमंत्री

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। 21 मार्च, 2026 अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वन हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि जैव-विविधता के संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मानव तथा पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वन एवं वन्यजीवों का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सभी को हरित, स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे वर्तमान के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।

भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व  ये खबर भी पढ़े : भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। हरित आवरण बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, इको-पर्यटन को प्रोत्साहन तथा जनभागीदारी के माध्यम से वनों के संरक्षण के लिए अनेक प्रभावी पहल की गई हैं। इन प्रयासों से पर्यावरणीय संतुलन सुदृढ़ होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसी भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन संरक्षण एवं संवर्धन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से धन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत