दिव्यांग महागठबंधन का धरना प्रदर्शन

— जल्द स्थानांतरण की लिस्ट जारी न हुई ,तो विधानसभा घेरने की चेतावनी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। शासन की ओर से जारी आदेश के बावजूद दिव्यांग बेसिक शिक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की लिस्ट जारी न होने के विरोध में दिव्यांग महागठबंधन ने इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया। महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने धरना देते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि दिव्यांग शिक्षकों का जल्द स्थानांतरण नहीं हुआ तो दिव्यांग महागठबंधन विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासनादेश होने के बावजूद आज तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी नहीं हुई। स्थानांतरण की सूची जुलाई में जारी हो जानी चाहिए थी। लेकिन शासन की लापरवाही से आज तक स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई है। जिससे दिव्यांग शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांग बेसिक शिक्षक लम्बे समय से इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं। 

दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत सरकारी कर्मचारियों को गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर छ: सितम्बर तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नहीं होता है तो सात सितम्बर को विधानसभा पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम

 
 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

बरसाती नाले के तेज बहाव में बही कार, रेस्क्यू टीम ने एक युवती को बचाया

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास देर रात तेज बरसाती पानी...
उत्तराखंड 
बरसाती नाले के तेज बहाव में बही कार, रेस्क्यू टीम ने एक युवती को बचाया

7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रधानमंत्री ने निराशा फैलाने वालों पर साधा निशाना, बोले ‘झूठ की गूंज’ फैलाने में लगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
राष्ट्रीय 
7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार