बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच, एक से सात सितंबर तक दर्ज होंगे बयान

जिला चिकित्सालय ओयल में उपचार के दौरान हुई थी सिद्धदोष बंदी प्रमोद कुमार की मौत

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विशन सिंह

लखीमपुर-खीरी, 31 अगस्त(तरुणमित्र)। जिला कारागार खीरी में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी प्रमोद कुमार की जिला चिकित्सालय ओयल में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालापुर, थाना गोला निवासी करीब 41 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद को मुकदमा अपराध संख्या 169/2015, एसटी संख्या 281/15 में धारा 303 भादंसं व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आदर्श कारागार लखनऊ से स्थानांतरित होकर वह पांच जुलाई 2026 से जिला कारागार खीरी में निरुद्ध था। वह पेट के ऑपरेशन के बाद कारागार में निरुद्ध हुआ था।

अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, सड़कें हुईं साफ ये खबर भी पढ़े : अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, सड़कें हुईं साफ

पांच अगस्त को C/o carcinoma distal
stomach की शिकायत होने पर कारागार चिकित्साधिकारी के परामर्श से करीब 11:55 बजे उसे जांच और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ओयल भेजा गया था।चिकित्सालय में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान अपराह्न 2:47 बजे विशेषज्ञ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साक्ष्य और अभिकथन प्रस्तुत कर सकेंगे संबंधित मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए नामित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि घटना से संबंधित सभी पक्ष अपने साक्ष्य और अभिकथन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए एक सितंबर से सात सितंबर 2026 के बीच किसी भी कार्यदिवस में दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष दर्ज कराया जा सकता है। संबंधित लोगों से निर्धारित अवधि में जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।

 

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 304.98 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण करेंगे...
मध्य प्रदेश 
मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर