बिजली लाइन विवाद में प्रधान पति के सिर पर धारदार हथियार से हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊरहीमाबाद के मुड़ियारा गांव में रविवार को एक बिजली लाइन विवाद के चलते गांव के विपक्षियों ने ग्राम प्रधान के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। प्रधान सुषमा और उनकी बेटी रितिमा की पिटाई की गई जबकि बीच-बचाव करने आए प्रधान पति सुरेश पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
 
ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान मुड़ियारा सुषमा निवासी ग्राम देवी खेड़ा ने बताया कि वे अपने खेत पर ट्यूबवेल लगाने के लिए बिजली की लाइन खिंचवा रही थीं।
 
यह लाइन खड़ंजे के किनारे से निकाली जा रही थी जो एक सामान्य प्रक्रिया थी। रविवार दोपहर जब लाइन खींचने का काम चल रहा था तभी गांव के विपक्षी झब्बू, उजागर और मुन्ना ने अचानक वहां पहुंचकर इस काम का विरोध शुरू कर दिया और गाली-गलौज पर उतर आए। ग्रामीणों के बीच काफी बराव हुआ लेकिन मामला उस वक्त शांत हो गया।दोपहर का विवाद शांत होने के बाद सभी को लगा कि मामला खत्म हो गया लेकिन विपक्षियों के मन में कुछ और ही चल रहा था। शाम पांच बजे झब्बू, उजागर और मुन्ना के साथ उजागर की पत्नी गायत्री भी प्रधान के घर पर आ धमकी। चारों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए घर में जबरदस्ती घुस गए और ग्राम प्रधान सुषमा तथा उनकी बेटी रितिमा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
 
घर में महिलाओं पर हो रहे इस हमले को देखकर पड़ोसी भी सहम गए।शोरगुल सुनकर प्रधान पति सुरेश मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगे। लेकिन आरोपियों ने इसकी परवाह नहीं की और अचानक धारदार हथियार निकालकर सुरेश के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ जुटती देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
 
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान सुषमा की तहरीर पर कार्यवाहक थाना प्रभारी उमेश यादव ने झब्बू, उजागर,मुन्ना और गायत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची एक जुलाई से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वहां अपने समकक्ष...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

काराकास (वेनेजुएला)। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो भूकंपों से भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या