कानपुर सेंट्रल पर कुलियों को मिलीं स्टील की बोतलें

प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की पहल, यात्रियों की मदद के लिए स्टेशन को मिला स्ट्रेचर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यरत कुलियों को स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गई हैं, ताकि वे प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी आगे बढ़ा सकें। यह बातें बुधवार को जेसीआई जोन-2 के अध्यक्ष मनीष झावर ने कहीं।

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था जेसीआई जोन-2 की ओर से विशेष पहल की गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में स्टेशन पर कार्यरत कुलियों को करीब 200 स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं। इसके साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के दौरान यात्रियों की तत्काल मदद के लिए स्टेशन को एक स्ट्रेचर भी उपलब्ध कराया गया।

वाराणसी में टला बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा जर्जर मकान का हिस्सा ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में टला बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा जर्जर मकान का हिस्सा

कार्यक्रम में कानपुर सेंट्रल के निदेशक आकांशु गोविल ने कुलियों को स्टील की पानी की बोतलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों के साथ कुली और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। स्टील की बोतलों के इस्तेमाल से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम होगा और लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत होगा।

आकांशु गोविल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। मेडिकल इमरजेंसी में बीमार या घायल यात्री को तत्काल एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की आवश्यकता होती है। स्टेशन पर स्ट्रेचर की उपलब्धता से जरूरतमंद यात्रियों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

जेसीआई जोन-2 के सदस्य अमित सिंह ने कहा कि कानपुर सेंट्रल जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन पर कुलियों को स्टील की बोतलें उपलब्ध कराना छोटा लेकिन प्रभावी प्रयास है। कुली स्टेशन की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और दैनिक कार्य के दौरान उन्हें पानी की आवश्यकता होती है। स्टील की बोतलों के उपयोग से प्लास्टिक की बोतलों पर उनकी निर्भरता कम होगी।

मनीष झावर ने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्टेशन को स्ट्रेचर उपलब्ध कराने का उद्देश्य मेडिकल इमरजेंसी के दौरान यात्रियों को तत्काल सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदर्शित विश्व के नये मानचित्र में...
यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

उत्तर प्रदेश

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर