पुलिस का धरपकड़ अभियान में 5 घंटों में 51 अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद । जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 51 जिसमें 50 एनबीडब्ल्यू व 1 एसआर वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 2, थाना रामगढ़ ने 1, थाना रसूलपुर ने 6, थाना टूण्डला ने 1, थाना पचोखरा ने 1, थाना रजावली ने 2, थाना नारखी ने 2, थाना नगला सिंघी ने 2, सिरसागंज ने 5, थाना अराव ने 1, थाना नसीरपुर ने 1, थाना शिकोहाबाद ने 8, थाना मक्खनपुर ने 4, थाना खैरगढ़ ने 1, थाना जसराना ने 4, थाना एका ने 1, थाना लाइनपार ने 1 व थाना बसई मौहम्मदपुर ने 3 अभियुक्त को पकड़ा है।
इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में 50 एनबीडब्लू वारंटियों तथा 1 एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
