पीजीआई के डॉक्टरों ने बच्चे की श्वांस से निकाला मूंगफली

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.33.19 PM

लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने बच्चे की श्वास से मूंगफली निकालकर नया जीवनदान दिया। लगभग बीस दिनों से लगातार तेज खांसी,बार-बार बुखार और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित था,हालांकि अब पहले से स्वास्थ्य है। 

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर-स्पेशियलिटी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि जौनपुर जिले के एक पंद्रह माह के बच्चे की बाईं ब्रोंकस (श्वास नली) में फंसी फॉरेन बॉडी (मूंगफली) को सफलतापूर्वक निकाल दिया। यह बच्चा लगभग बीस दिनों से लगातार तेज खांसी,बार-बार बुखार और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित था,जिसके बाद उसे संस्थान में रेफर किया गया था। पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर-स्पेशियलिटी विभाग में 15 माह के बच्चे की श्वास नली से पुरानी फॉरेन बॉडी निकालने में सफलता मिली है। उपचार करने वाली टीम के अनुसार, बच्चे को बार-बार होने वाली सांस संबंधी समस्याओं के लिए पहले कहीं और दवाइयों से उपचार दिया जा रहा था। परंतु श्वास नली में फंसी किसी बाहरी वस्तु का निदान न हो पाने के कारण लक्षण बने हुए थे। पीजीआई में विस्तृत जांच और इमेजिंग के बाद ब्रोंकियल फॉरेन बॉडी की आशंका जताई गई,जिसके पश्चात आपातकालीन ब्रोंकोस्कोपी की योजना बनाई गई। पीडियाट्रिक सर्जरी,पल्मोनरी मेडिसिन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने सामान्य एनेस्थीसिया के अंतर्गत ब्रोंकोस्कोपी द्वारा बाईं मुख्य ब्रोंकस से विदेशी वस्तु को सफलतापूर्वक हटाया। प्रक्रिया के बाद बच्चे में खांसी और सांस लेने में कठिनाई संबंधी लक्षणों से महत्वपूर्ण राहत के साथ उल्लेखनीय नैदानिक सुधार देखा गया। यह प्रक्रिया पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रो. बसंत कुमार, पल्मोनरी मेडिसिन के प्रो. अजमल खान और एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रो. संजय कुमार के मार्गदर्शन में रेजिडेंट चिकित्सकों एवं ऑपरेशन थिएटर स्टाफ के साथ मिलकर सम्पन्न की गई। चिकित्सकों ने इस बात पर जारे दिया कि प्री-स्कूल आयु के बच्चों में श्वास नली और खाने की नली में बाहरी वस्तु फंसने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अक्सर खेलते या खाते समय वस्तु सांस के साथ अंदर चली जाती है। मूंगफली, बीज, खिलौनों के छोटे हिस्से, सिक्के और बटन जैसी छोटी वस्तुएं श्वास नली में फंस सकती हैं और यदि समय पर इसका निदान न हो, तो बार-बार निमोनिया,सांस लेने में कठिनाई और यहाँ तक कि जानलेवा परिस्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। उपचार टीम ने माता-पिता और देखभाल करने वालों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और छोटे बच्चों को बिना निगरानी के छोटे खाद्य पदार्थ या वस्तुएं न दें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बच्चे में संदिग्ध वस्तु निगलने के बाद अचानक खांसी,दम घुटने जैसा अनुभव,सांस में घरघराहट या लगातार सांस लेने में कठिनाई संबंधी लक्षण उत्पन्न हों,तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लेना अत्यंत आवश्यक है।   

सीडीओ की अध्यक्षता में  जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित

 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन