भीषण उमस और बिजली कटौती से बेहाल लोग, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बढ़ी परेशानी

दोपहर में बाजारों में पसरा सन्नाटा, रात की नींद और दिन का चैन छीन रही गर्मी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपुर)। जेठ महीने की भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ती उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई देता है, जबकि शाम ढलने के बाद ही बाजारों में कुछ चहल-पहल देखने को मिलती है। गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रात में भी लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिनभर उमस और तपिश के कारण लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे राहत नहीं मिल पा रही।

कर्जदारों से परेशान होकर युवक ने लगाई थी फांसी, आर्थिक सहायता की मांग ये खबर भी पढ़े : कर्जदारों से परेशान होकर युवक ने लगाई थी फांसी, आर्थिक सहायता की मांग

गर्मी के बीच बिजली विभाग की अनियमित आपूर्ति लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लगातार आवाजाही और अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 गांवों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। दिन हो या रात, बार-बार बिजली कटने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली गायब रहती है और जब आती भी है तो बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इससे घरेलू कार्य, पेयजल व्यवस्था और किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सबसे अधिक परेशानी उन गांवों में हो रही है जहां पानी की आपूर्ति मोटर और सबमर्सिबल पंपों पर निर्भर है। बिजली न रहने से लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह समस्या केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। नगर क्षेत्र में भी लगातार बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। नगर के कई मोहल्लों में रात के समय बार-बार बिजली कटने से लोग जागकर रात बिताने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में कुछ देर की बिजली कटौती भी असहनीय हो जाती है।

व्यापारियों का कहना है कि दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक न के बराबर पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं छोटे दुकानदारों और ठेला व्यापारियों के लिए गर्मी में काम करना मुश्किल हो गया है। शाम के बाद ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ती दिखाई देती है।

बुजुर्गों और बच्चों पर गर्मी का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में यदि बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से भी बिजली व्यवस्था की निगरानी कर राहत दिलाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

आयोग को प्रतिदिन औसतन 500 संपत्ति विवरण मिल रहे हैं। गुरुवार को 660 लोगों ने संपत्ति की जानकारी जमा कराई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

सोने की कीमतों में ₹1,220-₹1,330 प्रति 10 ग्राम की तेजी। चांदी के भाव में ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट। 24...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

Samsung Galaxy Z Flip सीरीज हो सकती है बंद! Galaxy Z Flip 8 बन सकता है आखिरी फ्लिप फोन

नई दिल्ली: Samsung की लोकप्रिय Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Ice...
टेक-मित्र 
Samsung Galaxy Z Flip सीरीज हो सकती है बंद! Galaxy Z Flip 8 बन सकता है आखिरी फ्लिप फोन

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

सेंसेक्स 839.99 अंक बढ़कर 77,581.81 अंक पर पहुंचा। निफ्टी 258.25 अंक की तेजी के साथ 24,221.05 अंक पर कारोबार करता...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

उत्तर प्रदेश

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन