नीमगांव में युवती के कथित अपहरण से हड़कंप, यूपी-112 पर खुद दी सूचना

प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने, युवती-युवक दोनों के मोबाइल बंद, पुलिस टीमों ने शुरू की तलाश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

नीमगांव खीरी,02 जून(तरूणमित्र)। लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में एक युवती के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवती ने स्वयं यूपी-112 पर कॉल कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व पीआरबी टीम ने जांच शुरू कर दी।

थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि युवती ने यूपी-112 पर अपने कथित अपहरण और बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

कांवड़ यात्रा मार्ग की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा मार्ग की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती और कथित युवक दोनों के मोबाइल फोन फिलहाल बंद आ रहे हैं। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस विभिन्न तकनीकी माध्यमों व सर्विलांस के जरिए दोनों की तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

थाना अध्यक्ष गौतम ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी गई हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 क्या है मामला

युवती ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उसका अपहरण कर बंधक बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। दोनों के मोबाइल बंद होने से जांच में दिक्कत आ रही है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

सन नियो ला रहा ‘राजनंदिनी’, बदला व प्यार और रहस्यों से भरपूर कहानी

कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच...
अंतर्राष्ट्रीय 
सन नियो ला रहा ‘राजनंदिनी’, बदला व प्यार और रहस्यों से भरपूर कहानी

गो संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी कमाई, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

पशुपालकों को दूध के साथ गोमूत्र से भी अतिरिक्त आय की उम्मीद
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
गो संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी कमाई, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

कांवड़ियों की सेवा में जुटा परमार्थ निकेतन, लगा मेडिकल कैंप 

श्रावण सोमवार पर परमार्थ निकेतन में सेवा, साधना और करुणा का संगम परमार्थ निकेतन में रूद्राभिषेक के साथ मानवता का...
उत्तराखंड 
कांवड़ियों की सेवा में जुटा परमार्थ निकेतन, लगा मेडिकल कैंप 

उत्तर प्रदेश

लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

गो संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी कमाई, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

पशुपालकों को दूध के साथ गोमूत्र से भी अतिरिक्त आय की उम्मीद
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
गो संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी कमाई, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महोबा में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

महोबा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महोबा में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली