मोबाइल को वापस कर उसकी कीमत के साथ 30 हजार अदा करने का आदेश

फ्लिपकार्ट से आनलाइन की थी खरीददारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला

संत कबीर नगर, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने आनलाइन विक्रय किए गए खराब मोबाइल के एक मामले को गंभीरता से लिया है। फ्लिप कार्ट से आनलाइन क्रय किए गए खराब मोबाइल को वापस कर उसकी संपूर्ण कीमत रुपए 28 हजार 257 ब्याज समेत देने के साथ क्षतिपूर्ति के रुप में रुपए 30 हजार अतिरिक्त अदा करने का आदेश दिया है। मामला रेडमी मोबाइल कंपनी का है।
     घनघटा तहसील के प्रसादपुर गांव निवासी दिव्यांश कुमार ने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से वाद दाखिल कर कहा है कि उन्होंने फ्लिप कार्ट द्वारा सोशल मीडिया पर एक प्रचार देखा, जिसमें रेडमी नोट 13 प्रो की कीमत रुपए 27 हजार 999 थी। विज्ञापन में एक्सचेंज ऑफर भी था, जिसके अनुसार पुरानी रेडमी मोबाइल रुपए चार हजार दो सौ में लिए जाने की बात की गई। उन्होंने दिनांक 30 सितंबर 2024 को पुरानी मोबाइल चार हजार दो सौ में वापस देकर पैकिंग चार्ज के साथ कुल रुपए 24 हजार 57 भुगतान कर दिया। एक हफ्ते के भीतर मोबाइल आ गया, परंतु मोबाइल का डिस्प्ले ब्लैंक व हार्ड डेंट था। इस बारे में शिकायत करने पर नजदीकी सर्विस सेंटर भेजा गया, जहां मरम्मत हेतु रुपए आठ हजार 257 की मांग की गई। इस बात की शिकायत कंपनी व विक्रेता से करने पर कोई सुनवाई नही हुई। थक-हार कर अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से न्यायालय में वाद दाखिल करना पड़ा।
   न्यायालय ने पत्रावली पर दाखिल प्रपत्रों व साक्ष्यों का अवलोकन करने तथा बहस को सुनने के उपरांत फ्लिप कार्ट व रेडमी मोबाइल कंपनी व जोनिक वेंचर्स प्रा.लि. के खिलाफ फैसला सुनाते हुए मोबाइल की संपूर्ण कीमत रुपए 28 हजार 257 क्रय किए जाने की तिथि से अंतिम भुगतान की तिथि तक 10 प्रतिशत ब्याज के साथ क्षतिपूर्ति के रुप में रुपए 30 हजार अतिरिक्त अदा करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश का अनुपालन 60 दिन के भीतर करना होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार